फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लास्टिक की कुर्सी कुछ समय बाद सफेद क्यों पड़ जाती है? धूल समझकर रगड़ना पड़ सकता है भारी

Fri, 18 Sep 2026 04:07 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 18 Sep 2026 04:07 PM IST
सार
Register For Event

 Plastic Chairs: प्लास्टिक की कुर्सी लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद सफेद या फीकी नजर आने लगे तो जरूरी नहीं कि उस पर सिर्फ धूल जमी हो। धूप, गर्मी, मौसम और लगातार इस्तेमाल की वजह से प्लास्टिक की ऊपरी सतह में बदलाव आ सकता है। ऐसे में जोर से रगड़ने या गलत क्लीनर इस्तेमाल करने से कुर्सी और खराब दिख सकती है।
 

विज्ञापन
Why Do Plastic Chairs Turn White Over Time Know Before Cleaning
पुरानी प्लास्टिक कुर्सी का रंग पड़ गया फीका? - फोटो : AI

घर में रखी प्लास्टिक की कुर्सी कुछ समय बाद नई जैसी चमकदार नहीं रहती। खासकर काली, नीली या गहरे रंग की कुर्सी पर धीरे-धीरे सफेद या हल्की सी परत जैसी नजर आने लगती है। कई लोग इसे धूल या गंदगी समझकर कपड़े, ब्रश या किसी तेज क्लीनर से रगड़ना शुरू कर देते हैं। लेकिन हर बार यह सफेद पन सिर्फ धूल की वजह से नहीं होता। तो आज की खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर किस तरह से प्लास्टिक की कुर्सियों की सफाई करनी चाहिए।

Why Do Plastic Chairs Turn White Over Time Know Before Cleaning
पुरानी प्लास्टिक कुर्सी का रंग पड़ गया फीका? - फोटो : freepik.com

कुर्सियों को धूप में रखने से बचें
दरअसल प्लास्टिक की कुर्सी अगर लंबे समय तक धूप में रखी रहे तो सूरज की रोशनी और गर्मी का असर उसकी ऊपरी सतह पर पड़ सकता है। समय के साथ प्लास्टिक का रंग फीका दिखाई देने लगता है। यही वजह है कि बाहर रखी कुर्सियां अक्सर घर के अंदर रखी कुर्सियों की तुलना में जल्दी पुरानी और सफेद नजर आने लगती हैं।

Why Do Plastic Chairs Turn White Over Time Know Before Cleaning
पुरानी प्लास्टिक कुर्सी का रंग पड़ गया फीका? - फोटो : freepik.com

घर में रखी इन चीजों से भी पड़ता है असर
इसके अलावा कुर्सी पर धूल, मिट्टी, साबुन या दूसरे पदार्थों की परत जमने से भी उसकी सतह सफेद दिख सकती है। ऐसे में पहले यह देखना जरूरी है कि सफेद पन ऊपर जमा हुआ है या प्लास्टिक का रंग ही बदल गया है। अगर गीले कपड़े से हल्के हाथ से साफ करने पर सफेद परत हट जाती है तो यह सतह पर जमा गंदगी हो सकती है। लेकिन सफाई के बाद भी रंग फीका ही दिख रहा है तो प्लास्टिक की सतह में बदलाव होने की संभावना ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Do Plastic Chairs Turn White Over Time Know Before Cleaning
पुरानी प्लास्टिक कुर्सी का रंग पड़ गया फीका? - फोटो : freepik.com

कुर्सी को बहुत जोर से नहीं रगड़ना चाहिए
ऐसे में सबसे बड़ी गलती होती है कुर्सी को बहुत जोर से रगड़ना। तेज ब्रश, खुरदरे स्क्रबर या बहुत ज्यादा घिसने से प्लास्टिक की सतह पर बारीक खरोंचें पड़ सकती हैं। इससे कुर्सी और ज्यादा फीकी या सफेद नजर आ सकती है। कुर्सी साफ करने के लिए पहले सूखी धूल हटा लें। इसके बाद पानी और हल्के साबुन की मदद से मुलायम कपड़े या स्पंज से धीरे-धीरे साफ करें। सफाई के बाद उसे अच्छी तरह सुखा दें। बिना जांचे किसी तेज केमिकल या ब्लीच जैसे क्लीनर का इस्तेमाल करने से बचना बेहतर है क्योंकि हर प्लास्टिक पर इनका असर एक जैसा नहीं होता।

विज्ञापन
Why Do Plastic Chairs Turn White Over Time Know Before Cleaning
पुरानी प्लास्टिक कुर्सी का रंग पड़ गया फीका? - फोटो : freepik.com

इन चीजों से कुर्सी को बचाएं
अगर कुर्सी को लंबे समय तक अच्छा रखना चाहते हैं तो उसे लगातार तेज धूप और बारिश में रखने से बचाएं। खासकर गहरे रंग की प्लास्टिक कुर्सियों में धूप के कारण रंग फीका पड़ना ज्यादा साफ दिखाई दे सकता है। इसलिए अगली बार कुर्सी सफेद दिखे तो उसे सिर्फ धूल समझ कर जोर-जोर से रगड़ने के बजाय पहले यह समझें कि सफेद पन आखिर आया क्यों है।

यात्री का कोई सामान गिरने पर क्या वो ट्रेन का चेन पुलिंग कर सकता है? जानें कानूनी नियम

इलेक्ट्रिक केतली का स्विच पानी उबलने के बाद भी ऑन रहता है? जान लें कब है खतरे की घंटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed