फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp Tips: अगर आप भी कर रहे हैं व्हाट्सएप पर ये गलतियां, तो बंद हो सकता है आपका अकाउंट

Fri, 02 Sep 2022 11:10 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Tips: Never Do These Things on WhatsApp Otherwise Account will be banned
Never Do These Things On WhatsApp - फोटो : istock

WhatsApp Tips: आज दुनिया भर में करोड़ों लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। इस एप ने इंस्टेंट मैसेजिंग को एक नए सिरे से परिभाषित करने का काम किया है। आज बिजनेस, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, मैसेजिंग से लेकर कई दूसरे कामों के लिए व्हाट्सएप का उपयोग बडे़ पैमाने पर किया जा रहा है। व्हाट्सएप ने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। वहीं दूसरी तरफ व्हाट्सएप पर ऐसे यूजर्स की संख्या भी काफी ज्यादा है, जो इसका इस्तेमाल गलत कामों के लिए कर रहे हैं। व्हाट्सएप पर कई लोग अश्लील मैसेज, झूठी अफवाहों को एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं, जिसके चलते समाज में असंतोष पैदा होता है। ऐसे में इस तरह की गतिविधियों को करने वाले लोगों के खिलाफ व्हाट्सएप काफी सख्त है। अगर आप भी इस तरह की गतिविधियों को व्हाट्सएप पर करते हैं। ऐसे में आपके अकाउंट को बंद किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

WhatsApp Tips: Never Do These Things on WhatsApp Otherwise Account will be banned
Never Do These Things On WhatsApp - फोटो : istock

कुछ महीनों पहले ही व्हाट्सएप ने ऐसे 10 लाख अकाउंट को बंद किया था, जिन्होंने उसकी टर्म्स ऑफ सर्विस का उल्लंघन किया। अगर आप भी व्हाट्सएप की टर्म्स ऑफ सर्विस का उल्लंघन करते हैं। ऐसे में आपका अकाउंट भी बैन किया जा सकता है। 

WhatsApp Tips: Never Do These Things on WhatsApp Otherwise Account will be banned
Never Do These Things On WhatsApp - फोटो : istock

आपको अपने व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग किसी गलत कार्यों के लिए नहीं करना चाहिए। व्हाट्सएप का उपयोग करते समय उसके द्वारा तय की गई टर्म्स ऑफ सर्विस का पालन जरूर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Tips: Never Do These Things on WhatsApp Otherwise Account will be banned
Never Do These Things On WhatsApp - फोटो : istock

आपको व्हाट्सएप पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक, अवैध, अश्लील, मानहानिकारक, परेशान करने वाले, डराने वाले, धमकी देने वाले, जातीय टिप्पणी, नस्लीय टिप्पणी या हिंसक अपराधों को बढ़ावा देने वाले मैसेज को शेयर नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
WhatsApp Tips: Never Do These Things on WhatsApp Otherwise Account will be banned
Never Do These Things On WhatsApp - फोटो : istock

ऐसा करने पर आपके व्हाट्सएप अकाउंट को बैन किया जा सकता है। अगर आप एक व्हाट्सएप यूजर हैं, तो आपको इन बातों का विशेष ध्यान व्हाट्सएप इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed