VoLTE meaning in mobile: आजकल स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय स्क्रीन के ऊपरी कोने में नेटवर्क बार के पास 'VoLTE' या 'VoNR' लिखा हुआ दिखाई देता है। अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि इन शब्दों का क्या मतलब है और यह फोन में क्यों दिखाई देते हैं। असल में ये दोनों आधुनिक मोबाइल नेटवर्क टेक्नोलॉजी हैं, जो कॉलिंग के अनुभव को पहले से कहीं बेहतर बनाती हैं।
{"_id":"6a88649ec9656680570731b7","slug":"what-is-volte-and-vonr-in-mobile-meaning-differences-and-benefits-explained-2026-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VoLTE Meaning in Mobile: मोबाइल में VoLTE\/VoNR का क्या मतलब होता है? जानें इसके अपने फायदे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
VoLTE Meaning in Mobile: मोबाइल में VoLTE/VoNR का क्या मतलब होता है? जानें इसके अपने फायदे
Fri, 21 Aug 2026 08:15 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:15 PM IST
VoNR technology explained: मोबाइल में VoLTE या VoNR अक्सर ऊपर कोने में लिखा देखने को मिलता है। बहुत से लोग इसके बारे में नहीं समझ पाते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इसका क्या काम होता है और कैसे ये आपके फोन के वॉयस कॉल को और स्पष्ट बना देता है।
विज्ञापन
मोबाइल में वीओएलटीई क्या है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
VoLTE का क्या मतलब है?
- फोटो : Adobe Stock
VoLTE का क्या मतलब है?
- VoLTE का पूरा नाम 'वॉइस ओवर लॉन्ग टर्म इवोलूशन' है, जो 4G नेटवर्क पर काम करने वाली एक कॉलिंग टेक्नोलॉजी है।
- पुरानी 2G या 3G नेटवर्क पर कॉल करते समय फोन का इंटरनेट डेटा अपने आप बंद हो जाता था या स्पीड बहुत धीमी हो जाती थी।
- VoLTE की मदद से आप 4G नेटवर्क पर एचडी वॉयस कॉलिंग करने के साथ-साथ तेज स्पीड में इंटरनेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
VoNR का क्या मतलब है?
- फोटो : Adobe Stock
VoNR का क्या मतलब है?
- VoNR का पूरा नाम 'वॉयस ओवर न्यू रेडियो' है, जिसे 'Vo5G' के नाम से भी जाना जाता है और यह 5G नेटवर्क के लिए बनाई गई है।
- जब आप 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, तो VoNR तकनीक आपकी वॉयस कॉल को सीधे 5G कोर नेटवर्क पर प्रोसेस करती है।
- इससे पहले 5G फोन पर कॉल करने के लिए नेटवर्क को अस्थाई रूप से 4G पर स्विच होना पड़ता था, लेकिन VoNR से यह झंझट खत्म हो गया है।
- यह तकनीक 5G की सुपरफास्ट स्पीड और बेहद कम लेटेंसी का इस्तेमाल करके कॉलिंग को और भी बिना किसी रुकावट के संभव बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
5G, 4G+ and LTE mobile network
- फोटो : अमर उजाला
VoLTE और VoNR टेक्नोलॉजी के मुख्य फायदे
- इन तकनीकों की वजह से फोन पर बात करते समय बैकग्राउंड का शोर कम हो जाता है और सामने वाले की आवाज बिल्कुल साफ और स्पष्ट सुनाई देती है।
- सामान्य कॉलिंग के मुकाबले VoLTE और VoNR पर कॉल करने से सेकंडों में घंटी बजने लगती है और कॉल बिना किसी देरी के तुरंत कनेक्ट हो जाती है।
- कॉल पर रहते हुए भी आप आसानी से वीडियो देख सकते हैं, फाइल डाउनलोड कर सकते हैं या ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं।
विज्ञापन
अपने फोन में इन्हें कैसे चालू करें?
- फोटो : अमर उजाला
अपने फोन में इन्हें कैसे चालू करें?
- आज के लगभग सभी नए 4G और 5G स्मार्टफोन्स में यह फीचर पहले से ही ऑन रहता है।
- अगर आपके फोन में यह ऑन नहीं है, तो अपने स्मार्टफोन की 'सेटिंग' में जाएं और 'सिम कार्ड और मोबाइल नेटवर्क' पर क्लिक करें।
- अपनी सिम सिलेक्ट करें और वहां दिख रहे 'Use VoLTE' या 'VoNR / 5G Calling' के विकल्प के सामने बने टॉगल बटन को ऑन कर दें।
- ध्यान रखें कि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपके क्षेत्र में 4G/5G नेटवर्क कवरेज होना और सिम का अपडेट होना साथ ही का 5G होना भी जरूरी है।