What to do if Sick on Train: रेल सफर के दौरान अगर किसी यात्री की तबीयत अचानक खराब हो जाए, तो घबराना स्वभाविक है। अक्सर लोग घबराहट या जल्दबाजी में ये नहीं समझ पाते हैं क्या करना है। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि बहुत से लोगों को ये मालूम भी नहीं होता है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।
बता दें कि ऐसी स्थिति में तुरंत रेलवे से मदद लेनी चाहिए। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षा और सेहत के लिए चलती ट्रेन में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराता है। कई बार सफर के दौरान बुखार, उल्टी, चक्कर या पेट दर्द जैसी समस्याएं अचानक शुरू हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में सही जानकारी न होने के कारण लोग परेशान हो जाते हैं। रेलवे ने इस समस्या से निपटने के लिए कई आसान रास्ते बनाए हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी देरी के डॉक्टर के परामर्श से दवाइयां पा सकते हैं।
2 of 5
किस नंबर पर कॉल करना होगा?
- फोटो : Adobe Stock
किस नंबर पर कॉल करना होगा?
- सफर के दौरान मेडिकल मदद पाने के लिए आप रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत कॉल कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप अपने कोच में मौजूद टीटीई या ट्रेन कंडक्टर को भी अपनी समस्या बता सकते हैं।
- वे तुरंत अगले स्टेशन पर डॉक्टर की व्यवस्था करने के लिए कंट्रोल रूम को सूचना भेजते हैं।
3 of 5
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन मदद कैसे मांगी जा सकती है?
- अगर आपके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट है, तो आप 'रेल मदद' एप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) पर भारतीय रेलवे या आईआरसीटीसी को टैग करके अपना पीएनआर नंबर और सीट की जानकारी लिखें। रेलवे की टीम तुरंत आपसे संपर्क करके मदद भेजेगी।
4 of 5
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
इलाज का खर्च कितना आता है?
- रेलवे द्वारा यात्री को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और जरूरी सलाह बिल्कुल मुफ्त दी जाती है।
- हालांकि, अगर समस्या गंभीर है और डॉक्टर को बुलाकर विशेष जांच या महंगी दवाइयां देनी पड़ती हैं, तो इसके लिए यात्री को एक तय शुल्क देना होता है।
5 of 5
Indian Railways, भारतीय रेलवे
- फोटो : Adobe Stock
गंभीर स्थिति में क्या होता है?
- अगर यात्री की हालत बहुत ज्यादा नाजुक है और ट्रेन में इलाज संभव नहीं है, तो अगले बड़े स्टेशन पर एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाती है।
- रेलवे कर्मचारी यात्री को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हैं, ताकि समय रहते उनकी जान बचाई जा सके।