अगर आप ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते हैं और भुगतान के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये जानकारी जरूरी है। UPI आज टिकट बुकिंग समेत कई डिजिटल पेमेंट का आसान तरीका बन चुका है। वहीं, अब 2000 रुपये से ज्यादा की कुछ चुनिंदा डिजिटल पेमेंट को लेकर MDR यानी Merchant Discount Rate का नियम चर्चा में है।
ये भी पढ़ें:- सवाल-जवाब: कब से लगेगा यूपीआई पर चार्ज और किसे देना होगा-किसे नहीं? हर कंफ्यूजन यहां करें दूर
ऐसे में इसमें रेलवे टिकट की ऑनलाइन बुकिंग भी शामिल बताई गई है। इसलिए सवाल उठता है कि क्या ट्रेन टिकट पर ये चार्ज लगेगा और अगर लगेगा तो कितना लगेगा और ये किसे देना होगा? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
ट्रेन टिकट पर कितना MDR लगेगा?
- फोटो : AdobeStock
2000 रुपये से अधिक के ट्रेन टिकट बुकिंग पर कितना MDR लगेगा?
- नए नियम के तहत, अगर ट्रेन टिकट की कीमत 2000 रुपये से ज्यादा है और उसका भुगतान UPI के जरिए किया जाता है, तो 5 रुपये का MDR चार्ज लागू होगा
- उदाहरण के तौर पर अगर किसी यात्री ने 2500 का टिकट बुक किया है, तो इस पर MDR 5 रुपये लगेगा
3 of 5
ट्रेन टिकट पर कितना MDR लगेगा?
- फोटो : AdobeStock
क्या यात्री को देने होंगे अतिरिक्त 5 रुपये?
- अगर यात्री 2000 रुपये से अधिक का ट्रेन टिकट बुक करता है
- तो ऐसे में MDR के रुप में लगने वाले 5 रुपये यात्री को नहीं देने होंगे
- टिकट के जितने रुपये हैं, यात्री को उतने ही देने होंगे
4 of 5
ट्रेन टिकट पर कितना MDR लगेगा?
- फोटो : AdobeStock
कौन देगा 5 रुपये?
- नियम के तहत, रेलवे टिकट की ऐसी UPI पेमेंट पर MDR का खर्च यात्री से नहीं लिया जाएगा
- यानी टिकट की कीमत अगर 2500 रुपये है, तो यात्री को 2500 रुपये ही देने होंगे
- अतिरिक्त MDR का भुगतान रेलवे या IRCTC की ओर से किया जाएगा
5 of 5
ट्रेन टिकट पर कितना MDR लगेगा?
- फोटो : AdobeStock
क्या ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह लगेगा MDR?
- अगर आप ऑनलाइन IRCTC की वेबसाइट या एप से ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं और यूपीआई से पेमेंट कर रहे हैं, तो ये MDR लागू होगा, लेकिन ग्राहक को ये नहीं देना होगा
- वहीं, टिकट काउंटर से आप ट्रेन टिकट बुक करवा रहे हैं और यूपीआई से पेमेंट कर रहे हैं तब भी ये 5 रुपये का शुल्क लगेगा जिसे ग्राहक को नहीं देना होगा