फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन कैंसिल होने पर रिफंड पाने के नियम क्या हैं? यहां जानें आईआरसीटीसी के नियम

Sun, 11 Oct 2026 08:13 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 11 Oct 2026 08:13 PM IST
सार
Register For Event

हाल के दिनों कई ट्रेनें कैंसिल हुई हैं, जिसके बारे में बहुत से यात्रियों के मन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर उनका पैसे कैसे रिफंड आएगा। बता दें कि ऐसी स्थिति में ज्यादातर मामलों में 2-3 कार्यदिवस में अपने आप पैसे रिफंड हो जाते हैं। आइए इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Train Cancellation Refund Rules: Know IRCTC Refund Policy for Online and Window Tickets
ट्रेन रद्द होने पर रिफंड नियम - फोटो : AI

Train Cancellation Refund Rules: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन कैंसिल होना एक बड़ी परेशानी बन जाता है। कई बार खराब मौसम, तकनीकी खराबी या पटरियों की मरम्मत के कारण रेलवे को अचानक ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं। हाल के दिनों में सुरक्षा कारणों कई ट्रेनें कैंसिल हुई हैं, जिसके बाद से कई लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि कैंसिल ट्रेनों में बुक हुए टिकट का पैसा कैसे रिफंड मिलता है।



बता दें कि ऐसी स्थिति में यात्रियों को अपने टिकट के पैसे वापस पाने की चिंता सताने लगती है। हालांकि, आईआरसीटीसी और भारतीय रेलवे के नियम यात्रियों के हक में काफी आसान और स्पष्ट बनाए गए हैं। अगर रेलवे की तरफ से ट्रेन पूरी तरह कैंसिल की जाती है, तो यात्रियों को पूरा पैसा वापस मिलता है। आइए इस लेख में सरल भाषा में समझते हैं कि ऑनलाइन और काउंटर टिकट पर रिफंड पाने की पूरी प्रक्रिया क्या है।

Trending Videos
Train Cancellation Refund Rules: Know IRCTC Refund Policy for Online and Window Tickets
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन टिकट पर ऑटोमैटिक रिफंड का नियम

  • अगर आपने आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से ऑनलाइन ई-टिकट बुक किया है और ट्रेन रेलवे द्वारा कैंसिल कर दी जाती है, तो आपको टिकट खुद टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं होती।
  • रेलवे पूरा रिफंड अपने आप उसी बैंक खाते में भेज देता है जिससे आपने भुगतान किया था।
Train Cancellation Refund Rules: Know IRCTC Refund Policy for Online and Window Tickets
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

रेलवे काउंटर से लिए गए टिकट का रिफंड

  • अगर आपने स्टेशन के काउंटर से जाकर टिकट खरीदा था और ट्रेन कैंसिल हो गई है, तो आपको रिफंड के लिए स्टेशन काउंटर पर जाना होगा।
  • ट्रेन के निर्धारित समय से 3 दिन (72 घंटे) के भीतर काउंटर पर टिकट जमा करके आप अपना पूरा पैसा वापस पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Train Cancellation Refund Rules: Know IRCTC Refund Policy for Online and Window Tickets
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

ट्रेन डायवर्ट या री-शेड्यूल होने की स्थिति में TDR नियम

  • अगर ट्रेन कैंसिल नहीं हुई है, लेकिन 3 घंटे से ज्यादा लेट है या उसका रास्ता बदल दिया गया है और आप यात्रा नहीं करना चाहते, तो आपको टीडीआर फाइल करना होगा।
  • चार्ट बनने के बाद आईआरसीटीसी एप या साइट पर टीडीआर भरकर ही रिफंड मिलता है।
विज्ञापन
Train Cancellation Refund Rules: Know IRCTC Refund Policy for Online and Window Tickets
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

आरएसी और वेटिंग टिकट के रिफंड से जुड़े जरूरी नियम

  • ट्रेन कैंसिल होने की स्थिति में कन्फर्म टिकट के साथ-साथ आरएसी और वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को भी पूरा रिफंड मिलता है।
  • ऑनलाइन वेटिंग टिकट अपने आप कैंसिल होकर पैसा खाते में आ जाता है, जबकि काउंटर वेटिंग टिकट को स्टेशन जाकर रिफंड कराना पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed