{"_id":"6a86b6d561a5ad2d9a00fdf6","slug":"split-ac-leaking-water-during-monsoon-know-the-reasons-and-easy-fixes-2026-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Water Leakage: मानसून में AC से टपक रहा है पानी? तुरंत न बुलाएं टेक्नीशियन; पहले करें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Water Leakage: मानसून में AC से टपक रहा है पानी? तुरंत न बुलाएं टेक्नीशियन; पहले करें ये काम
AC Water Leakage Problem: मानसून में बढ़ी नमी, गंदा फिल्टर, बंद ड्रेनेज पाइप, गलत लेवल पर लगी इंडोर यूनिट या कम रेफ्रिजरेंट की वजह से एसी से पानी टपक सकता है। नियमित सफाई और समय पर सर्विसिंग से इस परेशानी को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
बारिश में AC क्यों करने लगता है पानी-पानी?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मी में एसी राहत देता है, लेकिन मानसून आते ही कई घरों में स्प्लिट एसी से पानी टपकने की समस्या शुरू हो जाती है। बाहर बारिश और अंदर एसी चल रहा हो तो इंडोर यूनिट से पानी की बूंदें गिरना काफी परेशान करने वाला हो सकता है। कई लोग ऐसी स्थिति में तुरंत टेक्नीशियन को बुला लेते हैं, लेकिन कुछ मामलों में इसकी वजह समझकर आसान उपायों से समस्या को दूर किया जा सकता है। तो आज की खबर में हम आपको इसी समस्या के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
2 of 5
बारिश में AC क्यों करने लगता है पानी-पानी?
- फोटो : AI Generated
बारिश में क्यों टपकने लगता है पानी?
मानसून के दौरान हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है। ऐसे में एसी की इंडोर यूनिट में सामान्य से ज्यादा पानी जमा हो सकता है। अगर इस पानी को बाहर निकालने वाली ड्रेनेज व्यवस्था में कोई रुकावट हो, तो पानी सही रास्ते से बाहर नहीं निकल पाता और वापस कमरे के अंदर टपकने लगता है। इसकी एक बड़ी वजह एसी की समय पर सर्विसिंग न होना भी है। लंबे समय तक फिल्टर साफ न करने पर उसमें धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। इसी तरह ड्रेनेज पाइप में गंदगी भरने से पानी के निकलने का रास्ता बंद हो सकता है।
3 of 5
बारिश में AC क्यों करने लगता है पानी-पानी?
- फोटो : AI Generated
इस वजह से भी हो सकती है परेशानी
एसी की इंडोर यूनिट सही लेवल पर लगी न हो, तब भी परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में पानी ड्रेनेज पाइप तक ठीक से नहीं पहुंच पाता और अंदर की तरफ बहने लगता है। इसके अलावा ड्रेनेज पाइप का कहीं से मुड़ जाना या एसी में रेफ्रिजरेंट की मात्रा कम होना भी लीकेज की वजह बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारिश में AC क्यों करने लगता है पानी-पानी?
- फोटो : AI Generated
खुद कर सकते हैं ये काम
एसी के फिल्टर की सफाई को नजरअंदाज न करें। विशेषज्ञों के मुताबिक, हर 90 दिन यानी करीब तीन महीने में स्प्लिट एसी के फिल्टर साफ करने चाहिए। इससे धूल-मिट्टी हटती है और ड्रेनेज सिस्टम में रुकावट की संभावना कम होती है। ड्रेनेज लाइन की भी समय-समय पर सफाई जरूरी है। इसमें प्रेशर से पानी डालकर अंदर जमा गंदगी को बाहर निकाला जा सकता है, जिससे पानी के बहने का रास्ता साफ रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
बारिश में AC क्यों करने लगता है पानी-पानी?
- फोटो : एआई जनरेटेड
खुद ठीक करने की न करें कोशिश
अगर इंडोर यूनिट का लेवल ही सही नहीं है तो इसे खुद ठीक करने की कोशिश न करें। ऐसे में किसी अच्छे टेक्नीशियन की मदद लेकर यूनिट को सही लेवल पर लगवाना बेहतर रहेगा। इसी तरह रेफ्रिजरेंट की कमी जैसी तकनीकी समस्या होने पर भी विशेषज्ञ से जांच कराना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।