आज यानी 1 सितंबर 2026 से नए महीने की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में हमारे लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन से नियम बदल रहे हैं।
{"_id":"6a9629b1689fa4a1d5072ccf","slug":"several-changes-are-taking-effect-from-1-september-check-what-will-become-cheaper-and-what-will-get-costlier-2026-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज से हो रहे ये बड़े बदलाव: गैस सिलिंडर से लेकर दूध तक, जानें क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता; देखें लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
आज से हो रहे ये बड़े बदलाव: गैस सिलिंडर से लेकर दूध तक, जानें क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता; देखें लिस्ट
Tue, 01 Sep 2026 06:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:57 AM IST
नए महीने की शुरुआत से यानी आज सितंबर महीने की शुरुआत से ही कई बदलाव होने जा रहे हैं। अब ये देखना होगा कि इनका आपकी जेब पर क्या असर पड़ता है। आप इन नए बदलावों के बारे में यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 सितंबर से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 सितंबर से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं?
- फोटो : Adobe stock
आज यानी 1 सितंबर से क्या बदलाव हो रहे हैं?
पहला बदलाव
- दरअसल, मुंबई में आज यानी 1 सितंबर से डेयरी फार्म से सप्लाई होने वाले भैंस के ताजा दूध की थोक कीमत 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी यानी दूध महंगा हो जाएगा
- मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने दूध की थोक कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है और ये नई कीमत 28 फरवरी 2027 तक जारी रहेगी
1 सितंबर से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं?
- फोटो : Adobe stock
- हालांकि, ये बढ़ोतरी दूध की थोक कीमत में हुई है। इसलिए ये जरूरी नहीं है कि हर ग्राहक के लिए दूध की कीमत सीधे 9 रुपये प्रति लीटर ही बढ़ जाए
- खुदरा कीमत स्थानीय सप्लायर और दुकानदार के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
1 सितंबर से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा बदलाव
- 1 सितंबर 2026 से अगर आप भारत से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हैं, तो आपको इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी
- यात्री अपने मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे या फिर प्रिंटेड बोर्डिंग पास का इस्तेमाल भी कर पाएंगे
- इससे डिपार्चर की प्रक्रिया पहले से आसान हो सकेगी
विज्ञापन
1 सितंबर से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा बदलाव
- एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी करवाने के लिए कल यानी 31 अगस्त आखिरी तारीख थी
- ऐसे में आज यानी 1 सितंबर से आपको गैस की बुकिंग, सब्सिडी और घरेलू दरों पर सिलेंडर मिलने में परेशानी आ सकती है
- हालांकि, इससे गैस कनेक्शन नहीं कटेगा