फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आरओ से पानी आ रहा है साफ, तो क्या फिर भी बदलवाना चाहिए फिल्टर? यहां जानें और दूर करें कंफ्यूजन

Wed, 21 Oct 2026 01:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 21 Oct 2026 01:15 PM IST
सार
Register For Event

RO Water Cleaning: आरओ से निकलने वाला पानी साफ दिखाई दे, तो भी यह जरूरी नहीं कि उसकी क्वालिटी पहले जैसी बनी हुई हो। इसलिए समय पर आरओ का फिल्टर बदलवाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
RO Water Looks Clean, But When Should You Replace the Filters
RO का फिल्टर कितने दिन में बदलवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI

RO Water Filter Change Duration: आरओ वाटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कई घरों में पीने के पानी को साफ करने के लिए किया जाता है। अक्सर लोग मान लेते हैं कि जब तक पानी साफ दिखाई दे रहा है यानी उसमें कोई गंदगी दिखाई नहीं दे रही, तब तक फिल्टर ठीक काम कर रहा है।



पर ये हम भूल जाते हैं कि पानी का साफ दिखना ही काफी नहीं है, क्योंकि पानी में घुले हुए कुछ चीजें आंखों से दिखाई नहीं देती। इसलिए आरओ के पानी का सिर्फ रंग देखकर ये नहीं बताया जा सकता कि ये पानी पीने लायक है या नहीं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर आरओ के फिल्टर को कब बदल देना चाहिए? चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
RO Water Looks Clean, But When Should You Replace the Filters
RO का फिल्टर कितने दिन में बदलवाएं? - फोटो : AI Generated

फिल्टर बदलने का समय कैसे पता करें?

  • आरओ के सभी फिल्टर एक ही समय पर नहीं बदलते
  • इन फिल्टर्स की उम्र पानी की क्वालिटी, रोजाना इस्तेमाल और प्यूरीफायर के मॉडल पर निर्भर करती है
  • सेडिमेंट और कार्बन फिल्टर को निर्धारित समय पर बदलना पड़ सकता है
  • जबकि, आरओ मेम्ब्रेन की उम्र अलग हो सकती है
RO Water Looks Clean, But When Should You Replace the Filters
RO का फिल्टर कितने दिन में बदलवाएं? - फोटो : AI Generated
  • इसलिए हर छह महीने या एक साल में सभी फिल्टर बदलने का एक नियम हर मशीन पर लागू नहीं होता
  • अगर आपके आरओ में फिल्टर बदलने का इंडिकेटर है और मशीन आपको फिल्टर बदलने की चेतावनी दे रही है तो आप इसके आधार पर फिल्टर बदलवा सकते हैं
  • जान लें कि प्री-फिल्टर को हर 3-6 महीने में, सेडिमेंट और कार्बन फिल्टर को हर 6-12 महीने में, और आरओ मेम्ब्रेन को हर 2-3 साल में बदलना जरूरी होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
RO Water Looks Clean, But When Should You Replace the Filters
RO का फिल्टर कितने दिन में बदलवाएं? - फोटो : AI Generated

क्या आरओ की सर्विस समय पर कराना जरूरी है?

  • आरओ की सर्विस तय समय पर कराने से आपको शुद्ध और साफ पानी मिल सकता है
  • आरओ की तय समय पर सर्विस से फिल्टर, मेम्ब्रेन, टैंक और दूसरे हिस्सों की स्थिति का पता चलता है
विज्ञापन
RO Water Looks Clean, But When Should You Replace the Filters
RO का फिल्टर कितने दिन में बदलवाएं? - फोटो : AI Generated
  • इससे खराबी को समय रहते पहचानने में मदद मिल सकती है
  • ध्यान रखें, साफ दिखने वाला पानी हमेशा सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है
  • अगर आपको पानी का स्वाद बदला हुआ लगे, पानी से बदबू आए आदि तो फिल्टर बदलवाना बेहतर विकल्प हो सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed