Mobile Tips: आजकल मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने तक सीमित नहीं है। बल्कि, ऑनलाइन पेमेंट, वीडियो देखना, सोशल मीडिया, नेविगेशन और ऑफिस के काम भी इसी से होते हैं। ऐसे में मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने लगे, तो परेशानी बढ़ जाती है। कई बार लोगों को लगता है कि उनके मोबाइल की बैटरी खराब हो गई है और फिर वो उस पर पैसे खर्च न करने की सोचकर नया मोबाइल खरीद लेते हैं।
{"_id":"6ad885e213cc69d528003043","slug":"mobile-battery-draining-fast-check-these-4-things-immediately-2026-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात फोन की: जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है मोबाइल की बैटरी? तो ये चार चीजें तुरंत करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात फोन की: जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है मोबाइल की बैटरी? तो ये चार चीजें तुरंत करें चेक
Wed, 21 Oct 2026 02:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:59 PM IST
Mobile Battery Draining Reason: मोबाइल की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, तो इसकी वजह सिर्फ पुरानी बैटरी नहीं, बल्कि कुछ सेटिंग्स और एप्स भी हो सकते हैं। आपके मोबाइल के साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आप यहां बैटरी जल्दी खत्म होने की वजहें जान सकते हैं।
विज्ञापन
मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : AI Generated
बैटरी जल्दी खत्म होने पर क्या 4 चीजें चेक करें?
बैकग्राउंड में चल रहे एप्स
- मोबाइल में कई एप ऐसे होते हैं, जो स्क्रीन बंद होने के बाद भी बैकग्राउंट में चलते रहते हैं यानी बैटरी खर्च करते हैं
- मैसेज सिंक करना, नोटिफिकेशन भेजना और लोकेशन अपडेट करना इसके उदाहरण हैं
- इसलिए फोन की सेटिंग्स में जाकर बैटरी या Battery Usage का विकल्प खोलें और यहां चेक करें कि कौन सा एप ज्यादा बैटरी इस्तेमाल कर रहा है
- आप उस एप की पहचान कर अपने हिसाब से उसकी बैकग्राउंट एक्टिविटी को बंद या सीमित कर सकते हैं
मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
स्क्रीन की ब्राइटनेस और डिस्प्ले
- मोबाइल फोन की स्क्रीन बैटरी खर्च करने वाली चीजों में से एक है
- बहुत ज्यादा ब्राइटनेस पर लंबे समय तक मोबाइल चलाने से बैटरी तेजी से घट सकती है
- ब्राइटनेस को जरूरत के हिसाब से रखें ताकि, ये कम बैटरी खर्च करें
- इसके अलावा स्क्रीन का टाइम आउट कम रखने से फोन इस्तेमाल न होने पर डिस्प्ले जल्दी बंद हो सकती है जिससे बैटरी बचती है
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
लोकेशन, ब्लूटूथ और हॉटस्पॉट चेक करें
- जीपीएस से चलने वाली लोकेशन सेवाएं, मोबाइल हॉटस्पॉट और लगातार इस्तेमाल होने वाले वायरलेस कनेक्शन भी बैटरी की खपत बढ़ा सकते हैं
- खासकर तब जब हॉटस्पॉट से दूसरा डिवाइस जुड़ा हो या नेविगेशन लंबे समय तक चल रहा हो
- जब इन सुविधाओं की जरूरत न हो, तो इन्हें बंद किया जा सकता है
- इससे भी आप बैटरी को जल्दी खत्म होने से बचा सकते हैं
विज्ञापन
मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल का लगातार इस्तेमाल करना
- कई लोग मोबाइल का इ्स्तेमाल लगातार घंटों-घंटों करते हैं और उन्हें लगता है कि बैटरी क्यों जल्दी खत्म हो रही है
- अगर आप लगातार घंटों-घंटों कोई फिल्म या वीडियो देख रहे हैं, तो बैटरी सामान्य से जल्दी खत्म हो सकती है
- मोबाइल पर दूसरे काम भी अगर लगातार किए जाए, तो भी बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है