फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Quick Commerce App: ऑनलाइन मंगाई गई चीजें कहीं सड़ी तो नहीं? ऐसे चेक करें क्वालिटी

Fri, 21 Aug 2026 06:07 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 21 Aug 2026 06:07 PM IST
सार
Register For Event

Quick Commerce Food Safety: आज के समय बहुत से लोग क्विक कॉमर्स एप से सामान ऑर्डर करके मिनटों में डिलिवरी ले रहे हैं। मगर इस जल्दीबाजी में कई ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जहां उपभोक्ता को खराब सामान मिलता है। ऐसे में आइए इस लेख में ये जानते हैं कि अगर आप ऑनलाइन सामान मंगाते हैं तो आप उसकी कुछ बुनियादी क्वालिटी कैसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Quick Commerce Food Safety: How to Check Quality of Items Delivered Online in hindi
क्विक कॉमर्स सामान की गुणवत्ता - फोटो : AI

Online Grocery Quality Check: आजकाल 10 से 15 मिनट में राशन और खाने-पीने का सामान घर पहुंचाने वाले क्विक कॉमर्स एप्स का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। ऐसे में अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिसमें डार्क स्टोर से डिलीवर किया गया सामान बासी या खराब निकल आता है। अगर ध्यान न दिया जाए, तो यह गंदा और सड़ा हुआ खाना आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। 



इसलिए अगर आप भी ऑनलाइन क्विक कॉमर्स से डिलीवरी मंगाते हैं तो डिलीवरी बॉय से पैकेट लेते ही कुछ आसान और जरूरी तरीकों से सामान की ताजगी और उसकी क्वालिटी की जांच कर लेना ही समझदारी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Quick Commerce Food Safety: How to Check Quality of Items Delivered Online in hindi
डेयरी प्रोडक्ट्स को छूकर देखें और जांचें - फोटो : freepik

डेयरी प्रोडक्ट्स को छूकर देखें और जांचें

  • दूध, दही, पनीर और आइसक्रीम जैसे डेयरी आइटम्स डिलीवर होते ही सबसे पहले उन्हें हाथ से छूकर देखें। 
  • अगर पैकेट बाहर से गर्म लग रहा हो, उस पर पानी की बूंदें जमी हों या आइसक्रीम के अंदर बर्फ के कड़े टुकड़े महसूस हों, तो इसे न खरीदें।
  • इसका साफ मतलब है कि डार्क स्टोर का फ्रीजर बंद था या सही से काम नहीं कर रहा था। 
  • ऐसे तापमान में साल्मोनेला जैसे जानलेवा बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं जो पेट की गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं।
Quick Commerce Food Safety: How to Check Quality of Items Delivered Online in hindi
क्विक कॉमर्स डिलीवरी (सांकेतिक) - फोटो : AI

फूले हुए पैकेट्स और सील्ड मीट से रहें सावधान

  • अगर किसी चिप्स के पैकेट, डिब्बे या वैक्यूम सील्ड मीट का पैकेट सामान्य से ज्यादा फूला हुआ दिखाई दे, तो उसे खाने की गलती बिल्कुल न करें। 
  • पैकेट के अंदर यह फैलाव या सूजन उसमें तेजी से बढ़ रहे खतरनाक बैक्टीरिया द्वारा छोड़ी गई गैसों के कारण होती है। 
  • इसके अलावा, पैक्ड सामान पर लगे बारकोड या प्राइस स्टीकर को उंगली से छूकर चेक करें, क्योंकि कई बार पुरानी या एक्सपायरी डेट को छिपाने के लिए उसके ऊपर नया स्टीकर चिपका दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Quick Commerce Food Safety: How to Check Quality of Items Delivered Online in hindi
सब्जियों में फंगस और पैकेजिंग की सफाई पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

सब्जियों में फंगस और पैकेजिंग की सफाई पर दें ध्यान

  • हरी सब्जियों के पारदर्शी थैलों के अंदर ध्यान से देखें, अगर उसमें सफेद या हरी काई, अथवा काले चिपचिपे धब्बे दिखें तो उसका इस्तेमाल न करें।
  • डार्क स्टोर के बेसमेंट में वेंटिलेशन न होने और नमी के कारण वहां फंगस तेजी से फैलता है।
  • साथ ही देखें कि कच्चा मीट, फिनाइल जैसे सफाई के प्रोडक्ट्स और सब्जियां एक ही थैले में न रखी हों।
  • अगर थैले का निचला हिस्सा गीला या गंदा है, तो इसका मतलब है कि सामान गोदाम के गंदे फर्श पर रखा गया था।
विज्ञापन
Quick Commerce Food Safety: How to Check Quality of Items Delivered Online in hindi
खराब सामान मिलने पर ऐसे करें शिकायत - फोटो : Adobe Stock
खराब सामान मिलने पर ऐसे करें शिकायत
  • अगर आपको कोई भी सामान खराब, बासी या एक्सपायर डिलीवर होता है, तो उसे तुरंत ऐप पर रिपोर्ट करके रिफंड या रिप्लेसमेंट की मांग करें और उस सामान का इस्तेमाल न करें।
  • अगर एप आपकी सुनवाई नहीं करता है या खराब सामान वापस लेने से मना करता है, तो आप इसकी शिकायत नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन के नंबर 1915 पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं।
  • अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर आप अपनी सेहत और मेहनत की कमाई दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed