PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अगली किस्त से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी बीच अब किसानों के मन में सवाल है कि क्या इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बाकी किस्तों की तरह ही 24वीं किस्त जारी करेंगे या नहीं? तो चलिए जानते हैं पीएम किासन योजना की 24वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है और क्या पीएम नरेंद्र मोदी ही इसे जारी करेंगे या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त कौन जारी करेगा?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी?
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं
- ये भी जान लें कि पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
3 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त कौन जारी करेगा?
- फोटो : Adobe Stock
- जैसे- 23वीं किस्त या उससे पिछली जारी हो चुकी किस्तों को आप देख सकते हैं
- इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय इसी महीने यानी अक्तूबर में हो रहा है
4 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त कौन जारी करेगा?
- फोटो : Adobe Stock
- इसलिए माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्तूबर में ही जारी हो सकती है
- हालांकि, अभी तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
- माना ये भी जा रहा है कि आने वाले दिनों में किस्त जारी होने की तारीख का एलान हो सकता है
5 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त कौन जारी करेगा?
- फोटो : Amar Ujala
क्या पीएम नरेंद्र मोदी जारी करेंगे 24वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना की इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है
- ऐसे में सवाल है कि क्या पीएम नरेंद्र मोदी ही 24वीं किस्त जारी करेंगे या नहीं?
- इसके लिए अगर पिछली किस्तों को देखा जाए तो इन्हें पीएम मोदी ने ही जारी किया
- ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी वे खुद ही 24वीं किस्त जारी करेंगे
- हालांकि, अभी कार्यक्रम को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है