Office Laptop Usage Rules: आज के डिजिटल युग में अधिकांश कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को काम करने के लिए ऑफिस लैपटॉप दिए हैं, जिनका उपयोग केवल पेशेवर कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। हालांकि, कई बार कुछ लोग अनजाने में या आलस के कारण ऑफिस के लैपटॉप पर निजी काम करने लगते हैं, जो न सिर्फ कंपनी की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है, बल्कि आपकी नौकरी पर भी भारी पड़ सकता है।
आपकी एक छोटी सी गलती से कंपनी का डेटा लीक हो सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि ऑफिस लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय किन अहम गलतियों से बचना चाहिए।
2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
निजी काम और अनधिकृत वेबसाइट्स का इस्तेमाल
- ऑफिस लैपटॉप पर निजी सोशल मीडिया, गेमिंग या अन्य वेबसाइट्स खोलने से पहले अपनी कंपनी की आईटी पॉलिसी जरूर पढ़ लें।
- यदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर रोक है, तो गलती से भी फेसबुक या इंस्टाग्राम न चलाएं।
- इसके अलावा, संदिग्ध वेबसाइटों, पायरेटेड कंटेंट या अनजान लिंक पर क्लिक करने से मालवेयर और फिशिंग का जोखिम काफी बढ़ जाता है, इसलिए ऑफिस डिवाइस का उपयोग केवल अधिकृत कामों के लिए ही करें।
3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
सार्वजनिक वाई-फाई से कनेक्ट करते समय सावधानी
- कैफे, एयरपोर्ट या अन्य सार्वजनिक स्थानों के खुले वाई-फाई नेटवर्क पर ऑफिस लैपटॉप का इस्तेमाल करते वक्त बेहद सतर्क रहें।
- बता दें कि खुले या असुरक्षित इंटरनेट पर ऑफिस की जरूरी बातें शेयर करने से आपका डेटा चोरी होने का बड़ा खतरा रहता है।
- जरूरत पड़ने पर कंपनी द्वारा अधिकृत वीपीएन या सुरक्षित नेटवर्क का जरूर प्रयोग करें।
4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
अनजान ईमेल और सॉफ्टवेयर से बचाव
- किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध स्रोत से प्राप्त ईमेल के अटैचमेंट और लिंक को बिना जांचे-परखे बिल्कुल न खोलें।
- ऑफिस के लैपटॉप पर बिना अनुमति के कोई भी सॉफ्टवेयर, गेम या प्रोग्राम डाउनलोड करने से सिस्टम की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
- यदि किसी फाइल या ईमेल को लेकर मन में कोई भी संदेह हो, तो उसे खोलने के बजाय तुरंत अपनी कंपनी की आईटी या साइबर सुरक्षा टीम से संपर्क करें।
5 of 5
कंपनी का डेटा निजी डिवाइस या क्लाउड पर न रखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
कंपनी का डेटा निजी डिवाइस या क्लाउड पर न रखना
- कंपनी की गोपनीय फाइलों को अपनी निजी पेनड्राइव, पर्सनल हार्ड ड्राइव, व्यक्तिगत ईमेल या क्लाउड स्टोरेज पर कॉपी करने से पहले कंपनी के नियमों की जांच जरूर कर लें।
- कई संस्थानों में संवेदनशील डेटा को अनधिकृत जगह पर रखना नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है।
- हालांकि, अनुशासनात्मक कार्रवाई की गंभीरता पूरी तरह कंपनी की नीति और रोजगार अनुबंध पर निर्भर करती है।