फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: फ्रिज में ये चीजें रखना पड़ सकता है महंगा, खाने के साथ फ्रिज भी हो सकता है खराब

Tue, 08 Sep 2026 04:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 08 Sep 2026 04:25 PM IST
सार
Register For Event

हर खाने की चीज को फ्रिज में रखना उसकी ताजगी बढ़ाने का सही तरीका नहीं है। कुछ खाद्य पदार्थ फ्रिज से निकलने वाली गैस यानी ठंड से अपना स्वाद, बनावट और गुणवत्ता खो सकते हैं।

विज्ञापन
Keeping These Foods in the Fridge Can Be a Bad Idea check details
क्या चीजें नहीं रखना चाहिए फ्रिज में? - फोटो : Amar Ujala AI

फ्रिज को खाने की चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हर खाने की चीज को फ्रिज में रख देना सही है।



दरअसल, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें कमरे के सामान्य तापमान पर रखना ज्यादा बेहतर होता है। वहीं, कुछ खाद्य पदार्थों को फ्रिज में रखने से उनकी बनावट और स्वाद प्रभावित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इन चीजों के बारे में जान सकते हैं...

Keeping These Foods in the Fridge Can Be a Bad Idea check details
क्या चीजें नहीं रखना चाहिए फ्रिज में? - फोटो : Amar Ujala AI

कौन सी खाने की चीजों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए?

नंबर 1

  • आलू को फ्रिज में रखने की सलाह आमतौर पर नहीं दी जाती, क्योंकि कम तापमान में आलू का स्टार्च शुगर में बदल सकता है
  • इससे आलू को पकाने के दौरान ज्यादा एक्रिलामाइड बनने की स्थिति बन सकती है
  • आलू को ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखना बेहतर माना जाता है
  • साथ ही प्लास्टिक के किसी थैले या बैग में बंद करके रखने की जगह पर आलू को हवादार जगह पर रखना बेहतर विकल्प हो सकता है
Keeping These Foods in the Fridge Can Be a Bad Idea check details
क्या चीजें नहीं रखना चाहिए फ्रिज में? - फोटो : Adobe stock

नंबर 2

  • पूरे और बिना कटे प्याज को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए
  • नमी के कारण प्याज की गुणवत्ता और स्टोरेज लाइफ प्रभावित हो सकती है
  • लहसुन को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए, इसकी जगह पर आप इसे सूखी और हवादार जगह पर रख सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Keeping These Foods in the Fridge Can Be a Bad Idea check details
क्या चीजें नहीं रखना चाहिए फ्रिज में? - फोटो : Freepil.com

नंबर 3

  • कच्चे केले को फ्रिज में रखने से उसके पकने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है
  • साथ ही केले के छिलके पर ठंड की वजह से काले धब्बे भी पड़ जाते हैं
  • इसलिए केले को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए
विज्ञापन
Keeping These Foods in the Fridge Can Be a Bad Idea check details
क्या चीजें नहीं रखना चाहिए फ्रिज में? - फोटो : Adobe Stock

फ्रिज में खराब होने का खतरा कैसे बढ़ता है?

  • फ्रिज में गलत तरीके से खाने की चीजों को रखने से केवल खाने की गुणवत्ता ही प्रभावित नहीं होती बल्कि, बहुत ज्यादा सामान ठूंसने से यानी फ्रिज को सामान से भर देने से ठंडी हवा का सर्कुलेशन भी प्रभावित हो सकता है
  • यही नहीं, खुले या तेज गंध वाली खाने की चीजें फ्रिज में दूसरी चीजों की गंध और गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed