फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Packages: रामलला के दर्शन के साथ गंगा आरती में शामिल होने का मौका, IRCTC लाया ये शानदार टूर पैकेज

Sun, 26 Oct 2025 02:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 26 Oct 2025 02:12 PM IST
सार
Register For Event

यह टूर पैकेज देश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा तो देगा साथ ही साथ उन यात्रियों के लिए सुविधाजनक है जो सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से अयोध्या में राम मंदिर, वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Irctc religious tour package for ayodhya varanasi 2025 check complete booking details
Irctc ayodhya varanasi tour package 2025 - फोटो : AdobeStock

धार्मिक यात्रा करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी ने एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत अयोध्या, वाराणसी जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आईआरसीटीसी ने पर्याप्त व्यवस्था पहले से कर रखी है। यह टूर पैकेज देश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा तो देगा साथ ही साथ उन यात्रियों के लिए सुविधाजनक है जो सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से अयोध्या में राम मंदिर, वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं। हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या और वाराणसी में मंदिरों के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।  

Irctc religious tour package for ayodhya varanasi 2025 check complete booking details
Irctc ayodhya varanasi tour package 2025 - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज के अंतर्गत श्रद्धालुओं को वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज का नाम VARANASI & AYODHYA है। इसका पैकेज कोड WMA64 है। यह टूर पैकेज 6 रातों और 7 दिनों का है। 

PM Kisan Yojana: क्या नवंबर महीने के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है 21वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

Irctc religious tour package for ayodhya varanasi 2025 check complete booking details
Irctc ayodhya varanasi tour package 2025 - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से हो रही है। यात्रा 9 नवंबर से शुरू होगी। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। इसके अलावा बस द्वारा स्थानीय जगहों पर घुमाया जाएगा।  टूर पैकेज में आपको किसी और चीज की चिंता नहीं करनी है।

IRCTC Tour Packages: 4 दिन का ये टूर दिखाएगा राजस्थान का शाही अंदाज, सिर्फ इतना है किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
Irctc religious tour package for ayodhya varanasi 2025 check complete booking details
Irctc ayodhya varanasi tour package 2025 - फोटो : Adobe Stock

होटल में ठहरने से लेकर खाने पीने का इंतजाम आईआरसीटीसी ने पहले से कर रखा है। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी। यह टूर पैकेज आपको भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिकता का करीबी से अनुभव कराएगा।

Jio: जियो का 1 साल की वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज प्लान, जानें क्या-क्या मिल रहे बेनिफिट्स

विज्ञापन
Irctc religious tour package for ayodhya varanasi 2025 check complete booking details
Irctc ayodhya varanasi tour package 2025 - फोटो : Adobe Stock

इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो अकेले सफर करने पर आपको 74,100 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 49,200 रुपये है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 46,000 रुपये है। आप इस वेबसाइ https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WMA64 पर विजिट करके इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। टूर पैकेज बुक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। आपको किन्हीं दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।

Mustard Oil: आप भी तो नहीं खरीद रहे बाजार से मिलावटी सरसों का तेल? ऐसे करें शुद्धता का पता 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed