Bureau Of Immigration: 1 सितंबर से बदल जाएगा एयरपोर्ट का ये नियम, इंटरनेशनल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Hassle-Free Travel: विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए 1 सितंबर से इमिग्रेशन की प्रक्रिया आसान होने जा रही है। देश के सभी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन की फिजिकल स्टैंपिंग खत्म कर दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों लिया गया यह फैसला?
बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन की मुहर लगवाने में यात्रियों को समय और असुविधा का सामना करना पड़ता था। कई बार स्टैंप ठीक से नहीं लगने पर बोर्डिंग पास को दोबारा स्कैन करना पड़ता था। इससे तकनीकी दिक्कतें भी सामने आती थीं। इन परेशानियों को देखते हुए बीओआई ने एयरपोर्ट अथॉरिटीज को नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
अब कैसे होगा इमिग्रेशन?
1 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्री अपने स्मार्टफोन पर ई-बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे। इमिग्रेशन काउंटर पर अधिकारी डिजिटल बोर्डिंग पास को स्कैन करेंगे और इसके आधार पर इमिग्रेशन क्लियरेंस दिया जाएगा। अगर किसी यात्री के पास पेपर या प्रिंटेड बोर्डिंग पास है तो वह भी स्वीकार किया जाएगा। हालांकि उस पर भी इमिग्रेशन की कोई फिजिकल मुहर नहीं लगाई जाएगी।
CISF की स्टैंपिंग को लेकर भी जान लें
सुरक्षा जांच के दौरान CISF की ओर से बोर्डिंग पास पर स्टैंप लगाने की प्रक्रिया पहले ही बंद की जा चुकी है। यह नियम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्रियों पर लागू है। CISF जवान सुरक्षा जांच के दौरान पहचान कंफर्म करने के लिए बोर्डिंग पास देखते हैं। इसलिए सुरक्षा गेट पर स्टैंप लगवाने की जरूरत नहीं है।
पासपोर्ट पर भी खत्म हो सकती है मुहर
बोर्डिंग पास की स्टैंपिंग बंद करने के बाद सरकार भारतीय पासपोर्ट धारकों के पासपोर्ट पर लगने वाली इमिग्रेशन एंट्री और एग्जिट की फिजिकल स्टैंपिंग खत्म करने की दिशा में भी पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर रही है।अगर यह पायलट सफल रहा तो देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पासपोर्ट स्टैंपिंग भी खत्म हो सकती है। इससे भारत की एयर ट्रैवल व्यवस्था और ज्यादा डिजिटल और कॉन्टैक्टलेस बनाने की दिशा में कदम बढ़ेगा।
Solar Panel: सोलर पैनल लगवाने जा रहे हैं? सिर्फ किलोवाट देखकर न खरीदें, इन्वर्टर की ये बात जरूर जान लें
Train Cancelled: त्योहार पर घर जाने वाले ध्यान दें! सितंबर-अक्तूबर में कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट