फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैन कार्ड में सही कराना है नाम की स्पेलिंग? जानें घर बैठे कैसे करा सकते हैं संशोधन

Mon, 19 Oct 2026 06:04 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 19 Oct 2026 06:04 PM IST
सार
Register For Event

How to Update Pan Card Spelling: कई बार कुछ लोगों के पैन कार्ड के नाम में स्पेलिंग में गलती रहता है। बहुत से लोगों को लगता है कि पैन कार्ड के नाम में संशोधन करना काफी कठिन और लंबी प्रक्रिया है। मगर आपको बता दें कि आप इसे घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। आइए पूरी प्रक्रिया जानते हैं।

विज्ञापन
How to Correct Name Spelling on Your PAN Card Online: Step-by-Step Guide for Easy Correction
पैन कार्ड नाम सुधार ऑनलाइन - फोटो : AI

Pan Card Name Correction Online: आज के दौर में पैन कार्ड हमारे सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेजों में से एक है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर आयकर रिटर्न दाखिल करने और बड़े वित्तीय लेनदेन करने तक हर जगह पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। हालांकि कई बार पैन कार्ड पर नाम की स्पेलिंग गलत दर्ज हो जाती है, जिससे आधार लिंकिंग और बैंकिंग कामों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।



अगर आपके पैन कार्ड में भी नाम की गलती है, तो आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने पैन कार्ड में आसानी से सुधार करा सकते हैं। आइए इस लेख में इसकी पूरी प्रक्रिया समझते हैं।

Trending Videos
How to Correct Name Spelling on Your PAN Card Online: Step-by-Step Guide for Easy Correction
एनएसडीएल पोर्टल पर जाएं और टोकन नंबर जनरेट करें - फोटो : अमर उजाला

एनएसडीएल पोर्टल पर जाएं और टोकन नंबर जनरेट करें

  • पैन कार्ड में सुधार कराने के लिए सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट (https://onlineservices.proteantech.in/paam/endUserRegisterContact.html) पर जाएं। 
  • वहां ऊपर ही दिख रहे 'चेंजेज ऑर करेक्शन इन एक्जिस्टिंग पैन डेटा' विकल्प को चुनें।
  • अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करने पर स्क्रीन पर एक टोकन नंबर जनरेट होगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित लिख लें।
How to Correct Name Spelling on Your PAN Card Online: Step-by-Step Guide for Easy Correction
ई-साइन विकल्प चुनें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें - फोटो : Amar Ujala

ई-साइन विकल्प चुनें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

  • आवेदन पत्र भरते समय 'सबमिट स्कैन्ड इमेज थ्रु ई-साइन' का विकल्प चुनें, ताकि आपको कागजात डाक से न भेजने पड़ें।
  • इसके बाद फॉर्म में दिख रही सभी जानकारी सावधानी से भरें। पहले पेज का फॉर्म सबमिट करते ही आपको टोकन नंबर मिलेगा।
  • वहां से आगे बढ़ें और वहां पर आपके सामने तीन विकल्प होंगे, पहला आधार से ई-केवाईसी के आधार पर संशोधन, दूसरा सबमिट विद स्कैन इमेज और तीसरा फॉर्वड अप्लिकेशन फिजिकली।
  • आपको पहला या दूसरा सेलेक्ट करना है, पहला सेलेक्ट करने पर आपको फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और दूसरे सेलेक्ट करने पर आप मैनुअली फोटो सिग्नेचर अपलोड कर सकते हैं।
  • इसके बाद सभी जरूरी जानकारी फिल कर दें। और अगले पेज पर जाने पर आपको जिस-जिस चीज का संशोधन करना है उस पर टिक करें, जैसे अगर आपको नाम में करना है तो नाम पर टिक करें।
  • अब अपने सही नाम से जुड़ा वैध सरकारी दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Correct Name Spelling on Your PAN Card Online: Step-by-Step Guide for Easy Correction
नई फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर और आवेदन शुल्क का भुगतान करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

नई फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर और आवेदन शुल्क का भुगतान करें

  • अब अगर आपने शुरुआत में दूसरा विकल्प चुना था तो तो आपको दस्तावेज अपलोड करने के बाद अपनी नई साफ फोटो और स्पष्ट डिजिटल हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • इसके बाद यूपीआई, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से लगभग 107 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • शुल्क जमा होते ही आवेदन का अगला चरण पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
How to Correct Name Spelling on Your PAN Card Online: Step-by-Step Guide for Easy Correction
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
आधार ई-साइन और नया ई-पैन प्राप्त करने का तरीका
  • अंत में अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके ई-साइन प्रक्रिया पूरी करें। अंत में आपको एक pdf मिलेगा, जिसको आप पासवर्ड के रुप में जन्मतिथि को डालकर ओपन कर सकते हैं।
  • सत्यापन सफल होने के बाद 3 से 5 दिनों में नया डिजिटल ई-पैन आपके ईमेल पर आ जाएगा, जबकि ओरिजिनल पीवीसी पैन कार्ड 15 से 20 दिनों में डाक द्वारा घर पहुंच जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed