High Security Number Plate Challan: सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने और चोरी रोकने के लिए सरकार ने गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया है। वाहन चालकों को लगता है कि एक बार यह प्लेट लग जाने के बाद उनका चालान कटने का झंझट हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।
मगर यातायात नियमों के मुताबिक, सिर्फ नंबर प्लेट लगवा लेना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे लगाने के तौर-तरीकों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप नियमों को नजरअंदाज करते हैं, तो आपकी गाड़ी पर भारी जुर्माना लग सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि वे कौन सी दो बड़ी गलतियां हैं, जिनकी वजह से एचएसआरपी होने के बावजूद आपका चालान कट सकता है।
2 of 5
नंबर प्लेट
- फोटो : Adobe Stock
नंबर प्लेट में रिवेट की जगह नट-बोल्ट का इस्तेमाल
- कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग अपने नंबर प्लेट को नट बोल्ट से ही कस लेते हैं, मगर आपको बता दें कि ये पूरी तरह से गैन कानूनी है।
- नंबर प्लेट हमेशा परमानेंट रिवेट से कसी होनी चाहिए। नट-बोल्ट लगाने से कोई भी उसे आसानी से खोल सकता है और बदल सकता है, जिससे आपराधिक गाड़ी पर इस्तेमाल होने का खतरा रहता है।
- इसलिए नंबर प्लेट सही होने के बाद भी अगर आपने उसे नट-बोल्ट से कसा है तो पुलिस आपका चालान काट सकती है।
3 of 5
नंबर प्लेट
- फोटो : Adobe Stock
प्लास्टिक कवर लगाने पर ट्रैफिक पुलिस चालान क्यों काटती है?
- नंबर प्लेट पर स्टाइलिश मेटल फ्रेम, प्लास्टिक कवर या ग्रिल लगाना पूरी तरह गैरकानूनी है।
- ये कवर कई बार 'IND' कोड, होलोग्राम और लेजर नंबरों को ढक लेते हैं, जिससे कैमरे नंबर नहीं पढ़ पाते।
- इसलिए नंबर प्लेट सही होने के बाद भी अगर आपने फैंसी फ्रेम लगवाया है तो पुलिस आपका चालान काट सकती है।
4 of 5
नंबर प्लेट
- फोटो : Adobe Stock
फ्रेम की वजह से नहीं दिखते हैं स्पष्ट नंबर
- ट्रैफिक सिग्नल पर लगे आधुनिक एएनपीआर कैमरे साफ और स्पष्ट नंबर प्लेट पढ़ने के लिए डिजाइन किए जाते हैं।
- जब उन पर फैंसी फ्रेम या जाली लगी होती है, तो कैमरे नंबर स्कैन नहीं कर पाते हैं।
5 of 5
वाहन चालकों को क्या करना चाहिए?
- फोटो : Adobestock
वाहन चालकों को क्या करना चाहिए?
- अपनी गाड़ी में हमेशा सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही एचएसआरपी लगवाएं।
- कभी भी उस पर कोई फैंसी फ्रेम न लगाएं और समय-समय पर उसकी स्थिति की जांच जरूर करते रहें।