eSim Fraud Alert: लगभग हर दूसरा व्यक्ति मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। कॉल करना है, सोशल मीडिया पर समय बिताना हो, किसी वेबसाइट या एप पर कुछ काम करना हो, गेम खेलना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम मोबाइल फोन के जरिए हो जाते हैं। मोबाइल फोन के आने से लोगों की आपसी कनेक्टिविटी भी काफी बड़ी है, क्योंकि एक कॉल और एक मैसेज के जरिए आप किसी से भी जब चाहें तब संपर्क साध सकते हैं।
पर क्या आप जानते हैं कि सरकार ने देशभर के मोबाइल यूजर्स को ई-सिम से जुड़े फ्रॉड को लेकर अलर्ट किया है? अगर नहीं, तो आपको इसके बारे में जानना चाहिए क्योंकि आज के समय में एक बड़ी संख्या में लोग ई-सिम का इस्तेमाल करते हैं। तो चलिए जानते हैं ये ई-सिम फ्रॉड क्या है और आप इससे कैसे बच सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
ई-सिम कार्ड क्या होता है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है अलर्ट?
- दरअसल, देशभर के मोबाइल चलाने वाले लोगों को भारत सरकार की तरफ से एक अलर्ट दिया गया है। ये अलर्ट ई-सिम से जुड़ा है। गृह मंत्रालय की यूनिट इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की तरफ से ये चेतावनी दी गई है कि इस ई-सिम फ्रॉड से जालसाज बिना ओटीपी या एटीएम की जानकारी भरे ही लोगों के बैंक खाते से पैसा उड़ा रहे हैं।
3 of 6
ई-सिम कार्ड क्या होता है?
- फोटो : Adobe Stock
आखिर क्या है ई-सिम फ्रॉड?
- आपको ये जरूर जानना चाहिए कि ई-सिम फ्रॉड होता क्या है। दरअसल, इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन केंद्र के मुताबिक, जालसाज पहले आपको कॉल करते हैं और फिर ई-सिम एक्टिवेशन का फेक लिंक भेजते हैं। ये लिंक फेक होता है और आप जैसे ही इस पर क्लिक करते हैं तो उसका फिजिकल सिम ई-सिम में बदल जाता है।
4 of 6
ई-सिम कार्ड क्या होता है?
- फोटो : Adobe Stock
- फिर असली सिम के सिग्नल खत्म हो जाते हैं और यूजर को कॉल और SMS मिलना बंद हो जाते हैं। इसके बाद बैंक से जुड़े ओटीपी ठगों की डिवाइस पर आने लगते हैं और इससे वो आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
5 of 6
ई-सिम कार्ड क्या होता है?
- फोटो : Adobe Stock
फ्रॉड से बचने के तरीके
- 14सी ने ई-सिम फ्रॉड से बचने के लिए कई सुझाव दिए हैं। जैसे, किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक करने से बचें, अगर मोबाइल के नेटवर्क अचानक चले जाते हैं और तुरंत बैंक से संपर्क करें और साथ ही ई-सिम कन्वर्जन के लिए सिर्फ और सिर्फ अपनी टेलीकॉम कंपनी से ही संपर्क करें।