फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरी खबर: मिक्सर चलाते समय ये गलती कर दी तो मोटर जल्दी हो सकती है खराब, बड़े नुकसान से ऐसे बचें

Wed, 09 Sep 2026 04:21 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 09 Sep 2026 04:21 PM IST
सार
Register For Event

Mixer Grinder Motor: मिक्सर-ग्राइंडर को लगातार लंबे समय तक चलाना, जरूरत से ज्यादा सामान भर देना या बहुत कड़ी चीजों को गलत तरीके से पीसना मोटर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। इससे मशीन गर्म हो सकती है और समय के साथ इसकी मोटर पर असर पड़ सकता है। कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर मिक्सर को लंबे समय तक सही रखा जा सकता है।
 

विज्ञापन
Common Mistakes That Can Damage Your Mixer Grinder Motor
मिक्सर की मोटर बार-बार गर्म होती है? - फोटो : AI

मिक्सर-ग्राइंडर आज लगभग हर किचन का जरूरी सामान बन गया है। मसाला पीसने से लेकर चटनी और प्यूरी बनाने तक, दिन में कई बार इसका इस्तेमाल हो जाता है। लेकिन जल्दी काम खत्म करने के चक्कर में लोग मिक्सर के साथ कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनका असर इसकी मोटर पर पड़ सकता है। अगर आपका मिक्सर भी इस्तेमाल करते समय बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है या उसकी आवाज पहले से अलग आने लगी है तो इस्तेमाल करने का तरीका एक बार जरूर जांच लें। आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Common Mistakes That Can Damage Your Mixer Grinder Motor
मिक्सर की मोटर बार-बार गर्म होती है? - फोटो : freepik.com

जरूरत से ज्यादा सामान न भरें
मिक्सर के जार में उसकी क्षमता से ज्यादा सामान भरना सबसे आम गलतियों में से एक है। ज्यादा सामग्री होने पर ब्लेड को घूमने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और मोटर पर भी ज्यादा दबाव पड़ सकता है। इसलिए जार को उसकी ज्यादा क्षमता तक भरने के बजाय जरूरत के हिसाब से सामग्री डालना बेहतर है। अगर सामान ज्यादा है तो उसे दो या तीन बार में पीस सकते हैं।

Common Mistakes That Can Damage Your Mixer Grinder Motor
मिक्सर की मोटर बार-बार गर्म होती है? - फोटो : freepik.com

लगातार लंबे समय तक न चलाएं
मिक्सर को बिना रुके लंबे समय तक चलाने से मोटर गर्म हो सकती है। खासकर जब आप कोई गाढ़ी या कड़ी चीज पीस रहे हों, तब मोटर पर ज्यादा लोड पड़ता है। अगर मिक्सर लगातार चलाने पर गर्म हो रहा है, तो उसे बंद करके कुछ समय ठंडा होने दें। आपके मिक्सर के साथ दिए गए इस्तेमाल के निर्देशों में लगातार चलाने की सही सीमा भी दी हो सकती है, इसलिए उन्हें देखना अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Common Mistakes That Can Damage Your Mixer Grinder Motor
मिक्सर की मोटर बार-बार गर्म होती है? - फोटो : freepik.com

बहुत कड़ी चीजें सीधे न डालें
बहुत बड़े या बेहद कड़े टुकड़े सीधे मिक्सर में डालने से ब्लेड और मोटर दोनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। जरूरत के हिसाब से सामग्री को छोटे टुकड़ों में काटकर डालना बेहतर रहता है। कुछ चीजों को पीसने के लिए पानी या किसी दूसरे तरल की जरूरत हो सकती है। ऐसे में रेसिपी और मिक्सर के निर्देश के हिसाब से ही मात्रा रखें।

विज्ञापन
Common Mistakes That Can Damage Your Mixer Grinder Motor
मिक्सर की मोटर बार-बार गर्म होती है? - फोटो : freepik.com

जार खाली चलाने से बचें
मिक्सर को बिना किसी सामग्री के लंबे समय तक चलाना भी सही आदत नहीं है। अगर जार में कुछ फंस गया है तो मिक्सर को चालू रखते हुए चम्मच या कोई दूसरी चीज डालकर उसे निकालने की कोशिश बिल्कुल न करें। पहले प्लग निकालें और उसके बाद ही जार या ब्लेड को देखें। मिक्सर इस्तेमाल करने के बाद जार, ब्लेड और ढक्कन को अच्छी तरह साफ करें। मोटर वाले हिस्से को पानी में न डुबोएं और सफाई करते समय उसे बिजली से अलग रखें।

बच्चे की पानी की बोतल महीनों से नहीं बदली? जान लें कब नई बोतल लेना जरूरी है


बात काम की: किचन से लेकर बॉथरूम तक में आ गए हैं कॉकरोच? इन 4 तरीकों से करें काम तमाम!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed