फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ceiling Fan: पंखा आवाज कर रहा है या जोर-जोर से हिल रहा? समय रहते नहीं संभले तो बढ़ेगा खर्च

Thu, 20 Aug 2026 01:42 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 20 Aug 2026 01:42 PM IST
सार
Register For Event

Ceiling Fan: सीलिंग फैन में तेज आवाज, जरूरत से ज्यादा कंपन या फुल स्पीड पर भी कम हवा आना किसी बड़ी खराबी का संकेत हो सकता है। ढीले स्क्रू, पुराने मोटर पार्ट्स, मुड़े या गंदे ब्लेड और गलत इंस्टॉलेशन की वजह से ये समस्याएं हो सकती हैं। समय रहते इन्हें ठीक कराने से बड़े खर्च और पंखा गिरने जैसे जोखिम से बचा जा सकता है।
 

विज्ञापन
Ceiling Fan Problems You Should Never Ignore Noise Wobbling and Poor Airflow Explained
पंखे से आ रही तेज आवाज को न समझें मामूली - फोटो : AI

गर्मियों में घर का सीलिंग फैन घंटों लगातार चलता है। ऐसे में कई साल पुराने पंखे में आवाज आना, हवा कम देना या चलते समय ज्यादा हिलना आम समस्या हो सकती है। लेकिन इन संकेतों को मामूली समझ कर टालना भारी पड़ सकता है। कई बार छोटी-सी खराबी पार्ट बदलने से ठीक हो जाती है, जबकि समय पर ध्यान न देने पर पूरा पंखा बदलने की नौबत भी आ सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके पंखे में आवाज आए तो आपको क्या करना है। आइए जानते हैं।

Ceiling Fan Problems You Should Never Ignore Noise Wobbling and Poor Airflow Explained
ब्लेड के एलाइनमेंट को करें सही - फोटो : एआई जनरेटेड

पंखे से अचानक तेज आवाज आने लगे तो समझे मामला गड़बड़ है
पंखा चालू करते समय हल्की आवाज आना नॉर्मल है, लेकिन अगर आवाज लगातार तेज होती जाए और स्पीड बढ़ाने पर शोर भी बढ़ने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें। इसकी एक वजह मोटर हाउसिंग, ब्लेड या माउंटिंग ब्रैकेट के स्क्रू ढीले होना हो सकती है। इसके अलावा लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण बेयरिंग और मोटर के दूसरे पार्ट्स पुराने होकर भी आवाज करने लगते हैं।

Ceiling Fan Problems You Should Never Ignore Noise Wobbling and Poor Airflow Explained
सीलिंग पर लगा पंखा - फोटो : Freepik

चलते समय पंखा ज्यादा हिल रहा है?
अगर पंखा ऑन करते ही पेंडुलम की तरह जोर-जोर से हिलने लगे तो इसकी वजह बैलेंस बिगड़ना हो सकती है। खासकर लंबी डाउनरॉड वाले पंखे में थोड़ा हिलना नॉर्मल है, लेकिन जरूरत से ज्यादा कंपन परेशानी का संकेत है। ब्लेड के मुड़ने या उन पर धूल की मोटी परत जमने से भी पंखे का बैलेंस खराब हो सकता है। इसे समय पर ठीक नहीं किया गया तो पंखे के गिरने का खतरा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ceiling Fan Problems You Should Never Ignore Noise Wobbling and Poor Airflow Explained
पंखा - फोटो : Adobe Stock
फुल स्पीड पर भी हवा नहीं दे रहा पंखा?
कई बार पंखा पूरी रफ्तार से घूमता रहता है, लेकिन कमरे में हवा महसूस नहीं होती। ऐसी स्थिति में सबसे पहले ब्लेड की जांच करें। उन पर गंदगी या धूल जमी है तो उसे साफ करें। ब्लेड का एंगल सही रखने से भी एयरफ्लो बेहतर हो सकता है। अगर पंखे से कूलर जैसी हवा चाहते हैं तो उसकी ऊंचाई का भी ध्यान रखें। पंखा फर्श से करीब 8-9 फीट की ऊंचाई पर होना चाहिए। वहीं, पंखे और छत के बीच कम से कम 10 इंच की दूरी जरूरी है। सही ऊंचाई और पर्याप्त गैप न होने पर हवा का फ्लो प्रभावित हो सकता है। इसलिए पंखे की आवाज, कंपन और हवा में कमी को सिर्फ छोटी परेशानी समझ कर टालना ठीक नहीं है। समय रहते जांच और जरूरी मरम्मत कराने से बड़े खर्च और संभावित हादसे से बचा जा सकता है।
 

Train: प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेनों के दरवाजे-खिड़कियां क्यों लॉक होते हैं? नहीं जानते होंगे रेलवे का ये नियम

Best Charging Cable: USB-C केबल खरीदते समय सिर्फ कनेक्टर देखना पड़ सकता है महंगा, अंदर छिपा है पूरा खेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed