फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कूलर या मिक्सर के प्लास्टिक बॉडी पर करेंट आ सकता है? यहां समझें

Tue, 15 Sep 2026 08:38 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 15 Sep 2026 08:38 PM IST
सार
Register For Event

Current in Plastic Body Cooler And Mixer: अक्सर लोग ये सोचते हैं कि प्लास्टिक बॉडी में करंट आ ही नहीं सकता है, यही वजह है कि कई मामले देखने को मिलते हैं जहां प्लास्टिक बॉडी छूने से करंट की वजह से दुर्घटना हो जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Can Electric Current Pass Through Plastic Body Appliances? Know Safety Rules
प्लास्टिक बॉडी में करंट का खतरा - फोटो : AI

Can Plastic Body Appliances Give Electric Shock: विज्ञान की किताबों के अनुसार प्लास्टिक बिजली का कुचालक (नॉन-कंडक्टर) होता है, जो कि बिल्कुल सही बात है। अक्सर लोगों को लगता है कि प्लास्टिक बॉडी वाले उपकरणों से कभी करंट नहीं लग सकता। लेकिन जब डेली यूज के सामान जैसे कूलर, मिक्सर या गीजर बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है, तो कई बार उसमें भी करंट आ सकता है। 



जमीनी हकीकत यही है कि आए दिन ऐसी दर्दनाक दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं जहां प्लास्टिक बॉडी के उपकरणों में करंट आ जाता है। ये समझना जरूरी है कि सिर्फ प्लास्टिक में करंट नहीं दौड़ता है, बल्कि अंदरूनी खराबी, पानी की नमी या धूल-मिट्टी के जमा होने से करंट बाहरी हिस्से तक पहुंच जाता है। आइए इस लेख में यही समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचें।

Can Electric Current Pass Through Plastic Body Appliances? Know Safety Rules
पानी और नमी के कारण करंट फैलने का खतरा - फोटो : AI

पानी और नमी के कारण करंट फैलने का खतरा

  • प्लास्टिक बॉडी में करंट आने की सबसे बड़ी वजह पानी, नमी और गंदगी होती है।
  • कूलर या मिक्सर के अंदर लगे मोटर के तार ढीले होने पर वे प्लास्टिक की अंदरूनी दीवार से छूने लगते हैं।
  • जब कूलर में पानी भरा जाता है या मिक्सर में गीली चीजें पिसती हैं, तो पानी के जरिए यह करंट बाहरी प्लास्टिक बॉडी और स्विच तक आसानी से फैल जाता है।
Can Electric Current Pass Through Plastic Body Appliances? Know Safety Rules
खराब अर्थिंग और डैमेज वायर की लापरवाही - फोटो : AI

खराब अर्थिंग और डैमेज वायर की लापरवाही

  • अगर आपके घर में अर्थिंग सही नहीं है या उपकरण का प्लग ढीला है, तो लीकेज करंट बाहर नहीं निकल पाता।
  • कई बार चूहे अंदर के तारों को कुतर देते हैं या ज्यादा पुराना होने पर तारों का प्लास्टिक इंसुलेशन कट जाता है।
  • ऐसे में खुला हुआ नंगा तार जब प्लास्टिक बॉडी के संपर्क में बनी नमी से जुड़ता है, तो करंट बाहर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Electric Current Pass Through Plastic Body Appliances? Know Safety Rules
गीले हाथों से छूने और लोकल वायरिंग की गलती - फोटो : AI

गीले हाथों से छूने और लोकल वायरिंग की गलती

  • कई लोग गीले पैरों या नंगे पांव फर्श पर खड़े होकर कूलर में पानी डालते हैं या मिक्सर का स्विच चालू करते हैं।
  • अगर उपकरण में जरा सा भी लीकेज करंट मौजूद है, तो पानी और गीले हाथ बिजली के लिए कंडक्टर का काम करते हैं।
  • इसके अलावा बिना थ्री-पिन प्लग के सीधे सॉकेट में तार घुसाने से भी करंट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Can Electric Current Pass Through Plastic Body Appliances? Know Safety Rules
सुरक्षा के लिए इन आसान बातों का रखें ध्यान - फोटो : Freepik
सुरक्षा के लिए इन आसान बातों का रखें ध्यान
  • प्लास्टिक बॉडी वाले किसी भी बिजली के उपकरण का इस्तेमाल करते समय हमेशा पैरों में रबर की चप्पल पहनें।
  • कूलर में पानी भरते समय उसका प्लग सॉकेट से बाहर निकाल दें और मिक्सर को हमेशा सूखे कपड़े से ही साफ करें।
  • अगर उपकरण को छूने पर हल्की सनसनाहट या झनझनाहट महसूस हो, तो लापरवाही बिल्कुल न बरतें, तुरंत किसी कुशल इलेक्ट्रिशियन से उसकी वायरिंग और अर्थिंग की जांच कराएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed