Ayushman Card: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से मौजूदा समय में करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में कार्डधारकों के लिए योजना से जुड़ी सही जानकारी होना बेहद जरूरी हो जाता है। कई बार लाभार्थी को ये पता नहीं होता कि इलाज के लिए कौन सा अस्पताल योजना में शामिल है और कौन सा नहीं।
यही नहीं, कभी लोगों को पात्रता को लेकर सवाल होता है, तो कभी अस्पताल में इलाज के दौरान किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप इस योजना का हेल्पलाइन नंबर याद रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर ये आपके काम आ सके। चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है। आप आगे इस नंबर के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन सा हेल्पलाइन नंबर है?
- अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बना है, तो जान लें कि इसका टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14555 है
- लाभार्थी इस नंबर पर योजना से संबंधित जानकारी और सहायता ले सकते हैं
3 of 5
आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- ये हेल्पलाइन लाभार्थियों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर काम करती है
- यहां पर आप योजना के कवरेज, लाभ और उनका फायदा लेने के तरीके से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं
4 of 5
आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
हेल्पलाइन से क्या-क्या जानकारी ले सकते हैं?
- अगर आपको ये पता नहीं है कि आप आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, तो आप इस हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करके अपनी पात्रता की जानकारी ले सकते हैं
- इलाज कराने से पहले ये जानना जरूरी है कि जिस अस्पताल में आप मुफ्त इलाज के लिए जाना चाहते हैं, वो इस योजना में पंजीकृत है या नहीं
5 of 5
आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- आप ये जानकारी भी इस हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करके ले सकते हैं
- आपकी अगर योजा को लेकर कोई शिकायत है, तो वो भी आप इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए कर सकते हैं
- योजना के तहत मिलने वाले लाभ या योजना से जुड़ी अन्य जानकारी आप इस नंबर के जरिए ले सकते हैं