Ayushman Bharat Yojana: देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से समर्थ न हो पाने के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में गंभीर बीमारी होने के बाद भी ठीक इलाज न मिल पाने के कारण इनमें से कई लोगों की जान चली जाती है। देश की जनता की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही खास स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। स्कीम के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी को एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
ABY: पांच लाख रुपये तक का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें कौन लोग कर सकते हैं स्कीम में आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 05 Oct 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन