फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर जरूरत वाली: कपड़ों पर डिटर्जेंट के दाग रह जाते हैं? वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करते समय न करें ये 4 गलतियां

Sat, 12 Sep 2026 04:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 12 Sep 2026 04:19 PM IST
सार
Register For Event

Washing Machine Using Tips: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद अगर उन पर सफेद या नीले रंग के डिटर्जेंट के निशान दिखाई देते हैं, तो इसकी वजह वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करने का गलत तरीका हो सकता है।

विज्ञापन
4 Washing Machine Mistakes That Can Leave Detergent Stains on Clothes
वॉशिंग मशीन का कैसे करें सही से इस्तेमाल? - फोटो : Amar Ujala AI

इस बात में कोई दो राय नहीं कि वॉशिंग मशीन ने कपड़े धोने का काम काफी आसान कर दिया है, लेकिन कई बार मशीन से धुले कपड़ों पर ही डिटर्जेंट के दाग रह जाते हैं। दरअसल, कपड़े साफ होने के बजाय उन पर सफेद पाउडर जैसा निशान दिखाई देता है।



यही नहीं कुछ कपड़ों पर ये निशान सूखने के बाद ज्यादा साफ नजर आता है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये जरूरी नहीं कि हर बार मशीन में कोई खराबी हो। बल्कि, कई बार इसकी वजह मशीन इस्तेमाल करने का तरीका भी हो सकता है। चलिए जानते हैं ये कौन से गलत तरीके हो सकते हैं...

4 Washing Machine Mistakes That Can Leave Detergent Stains on Clothes
वॉशिंग मशीन का कैसे करें सही से इस्तेमाल? - फोटो : Amar Ujala

वॉशिंग मशीन में कौन सी गलतियां करते हैं लोग?

गलत वॉश प्रोग्राम चुनना

  • हर तरह के कपड़ों के लिए एक ही वॉश प्रोग्राम सही नहीं होता
  • कपड़ों की मात्रा और प्रकार के अनुसार जरुरी प्रोग्राम चुनना जरूरी होता है
  • अगर कपड़े ज्यादा हैं और पानी या रिंसिंग पर्याप्त नहीं है, तो डिटर्जेंट के अवशेष रह सकते हैं
  • इसलिए मशीन में उपलब्ध रिंस और वॉश विकल्पों को समझकर इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है
4 Washing Machine Mistakes That Can Leave Detergent Stains on Clothes
वॉशिंग मशीन का कैसे करें सही से इस्तेमाल? - फोटो : AI Generated

मशीन की सफाई को नजरअंदाज करना

  • डिटर्जेंट डालने वाली ट्रे में भी समय के साथ पाउडर या लिक्विड के अवशेष जमा हो सकते हैं
  • गंदा ड्रॉअर अगली धुलाई में भी समस्या पैदा कर सकता है
  • इसी तरह मशीन के उन हिस्सों की भी समय-समय पर सफाई करें, जिन्हें साफ करने की सलाह कंपनी या टेक्नीशियन द्वरा दी जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन
4 Washing Machine Mistakes That Can Leave Detergent Stains on Clothes
वॉशिंग मशीन का कैसे करें सही से इस्तेमाल? - फोटो : Adobe Stock

मशीन की लोडिंग चेक करें

  • कई लोग मशीन की लोडिंग चेक नहीं करते और अधिक कपड़ो को मशीन में एक बार में ही डाल देते हैं
  • दरअसल, अगर कपड़ों पर डिटर्जेंट के दाग बार-बार आ रहे हैं, तो सबसे पहले डिटर्जेंट की मात्रा, कपड़ों की लोडिंग और मशीन की सेटिंग को चेक करें
  • इससे इस समस्या को कम किया जा सकता है
विज्ञापन
4 Washing Machine Mistakes That Can Leave Detergent Stains on Clothes
वॉशिंग मशीन का कैसे करें सही से इस्तेमाल? - फोटो : Adobe Stock

जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डालना

  • लोग वॉशिंग मशीन में जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डाल देते हैं
  • लोग अक्सर ये सोचकर ज्यादा डिटर्जेंट डाल देते हैं कि कपड़े ज्यादा साफ होंगे
  • पर होता इसका उल्टा है और वो ये कि अधिक डिटर्जेंट होने की वजह से ये कपड़ों पर रह जाता है
  • इसलिए जरूरत के हिसाब से ही डिटर्जेंट डालें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed