ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो खाली हो जाएगा आपका खाता

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 16 Oct 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
remember these points before online shopping in hindi
online shopping - फोटो : amar ujala

    अमेजन और फ्लिपकार्ट पर फेस्टिव सेल की शुरुआत हो गई है। दोनों वेबसाइट पर मोबाइल और टीवी से लेकर कपड़े और होम डेकोरेशन तक के सामान पर बंपर छूट मिल रही है। ऑनलाइन शॉपिंग कोई बुरी बात नहीं है लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग में खतरा बहुत रहता है। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान फ्रॉड की घटनाएं बहुत होती हैं। ऐसे में अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग की करने का विचार कर रहे है, तो उससे पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    ऑफिशियल वेबसाइट
    ऑफिशियल वेबसाइट - फोटो : अमर उजाला

    ऑफिशियल वेबसाइट को दें प्राथमिकता

    ई-कॉमर्स वेबसाइट के अलावा आप अपने प्रोडक्ट को उसकी निर्माता कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर भी खोजें। वहां उपलब्ध होने पर ही सामान को खरीदें। ऐसे में आपको बढ़िया सामान भी मिलेगा और पेमेंट भी सुरक्षित रहेगा।

    fake
    fake - फोटो : demo pic

    फेक साइट से रहें सावधान

    देश में 100 से भी ज्यादा ई-कॉमर्स वेबसाईट चल रही हैं। इनमें से कुछ वेबसाइट से लोग अच्छी तरह परिचित हैं, जबकि कुछ ऐसी भी हैं जो केवल लोगों को धोखा देने का काम करती हैं। कई बार यहां प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिखा कर लोगों को लुभाया जाता है। ऑर्डर करने पर पैसे तो कट जाते हैं, लेकिन सामान या तो नहीं पहुंचता या गलत सामान पहुंचता है । ऐसे में लोगों के पास पछताने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें