Mobile Tips for Winter: इन टिप्स से सर्दियों में अपने मोबाइल को रखें सुरक्षित, वरना खराब हो सकता है आपका स्मार्टफोन

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Sun, 23 Jan 2022 05:55 PM IST
Mobile Tips for Winter safety tips for using mobile phone in winters
इन टिप्स से सर्दियों में अपने मोबाइल को रखें सुरक्षित (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

    ठंड के मौसम में लोग खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए बहुत कुछ करते हैं। ताकि उनको कोई परेशानी न हो, लेकिन खुद से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान नहीं देते जिससे उन्हें परेशानी हो सकती है। दरअसल, आज के समय में मोबाइल भी एक ऐसी चीज है, जिसके खराब होने या ठीक से काम न करने पर आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यही कारण है कि सर्दियों में आपको अपने मोबाइल का भी ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि ठंड का असर आपके फोन पर भी पड़ता है। आप कुछ टिप्स को फॉलो कर के सर्दियों के दौरान फोन में होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। अगर आप भी कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली जगह पर रहते हैं या फिर ऐसी जगह जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि ठंड में आपके फोन में कौन-कौन सी दिक्कतें आ सकती है, साथ ही इससे कैसे बचा जा सकता है?

    इन टिप्स से सर्दियों में अपने मोबाइल को रखें सुरक्षित (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    इन टिप्स से सर्दियों में अपने मोबाइल को रखें सुरक्षित (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

    बैटरी पर असर

    • एक्सपर्ट की मानें तो, 0 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में फोन ठीक काम करता है, लेकिन माइनस में तापमान पहुंचते ही स्मार्टफोन की बैटरी दम तोड़ने लगती है। दरअसल, ज्यादातर फोन में लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है, जिसके चलते पारा गिरने पर इनका इंटरनल इलेक्ट्रिकल रेजिस्टेंस बढ़ जाता है और बैटरी की क्षमता में गिरावट आने लगती है।
    इन टिप्स से सर्दियों में अपने मोबाइल को रखें सुरक्षित (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    इन टिप्स से सर्दियों में अपने मोबाइल को रखें सुरक्षित (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    स्क्रीन और स्पीकर में दिक्कत

    • टेंपरेचर के गिरने पर फोन की स्क्रीन पर धुंधलापन आने लगता है। इसकी वजह से फोन पर टेक्सट और पिक्चर साफ नहीं दिखते। इसके अलावा सर्दियों में अगर आप घर से बाहर कोहरे में कहीं जा रहे हैं, तो इस दौरान काफी देर तक फोन पर बात करने से भी खतरा रहता है। बाहर की ओस आपके फोन के स्पीकर को नुकसान पहुंचा सकती है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें