अभी भी विंडोज 7 को फ्री में Windows 10 में कर सकते हैं अपग्रेड, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 14 Feb 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
how to download windows 10 for free from windows 7 know step by step process
windows 7 to windows 10 free upgrade - फोटो : amar ujala

    माइक्रोसॉफ्ट ने 14 जनवरी से विंडोज 7 को सपोर्ट देना बंद कर दिया है। आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने इस सॉफ्टवेयर को 2009 में लॉन्च किया था। जब माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च किया था, तो उस समय कंपनी ने कहा था कि विंडोज 7 के यूजर्स फ्री में विंडोज 10 में अपग्रेड कर सकते हैं लेकिन यह सुविधा 29 जुलाई 2016 तक ही उपलब्ध थी।

    Windows 7
    Windows 7 - फोटो : amar ujala

    ऐसे में यदि आप विंडोज 7 को विंडोज 10 होम में अपग्रेड करना चाहते हैं तो आपको कम-से-कम 9,299 रुपये चुकाने होंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आप अभी भी फ्री में विंडोज 7 को विंडोज 10 में अपग्रेड कर सकते हैं। आइए हम आपको इसका तरीका बताते हैं....

    windows 7
    windows 7 - फोटो : amar ujala

    अंग्रेजी वेबसाइट zdnet की रिपोर्ट के मुताबिक भले ही फ्री में विंडोज 10 में अपग्रेड करने वाला प्रमोशन 2016 तक था लेकिन आप अभी भी विंडोज 7 को विंडोज 10 में अपग्रेड कर सकते हैं और खास बात यह है कि आपको किसी थर्ड पार्टी पर जाने की दरकार नहीं है। आप माइक्रोसॉफ्ट की साइट से ही डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें