आप घर बैठे ऐसे लें आधार कार्ड अपडेट के लिए अपाइंटमेंट, चुटकियों में हो जाएगा काम

आधार कार्ड सभी भारतीय नागरिकों के लिए अनिवार्य हो गया है। इस कार्ड से अब सिम खरीदने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक के लिए काम आता है। आमतौर पर लोग आधार कार्ड बनवाते समय किसी कारणवश नाम या पता गलत भर देते हैं, जिससे उन्हें आगे चलकर परेशानी होती है।

वहीं, ऑनलाइन आधार अपडेट कराने में थोड़ा समय लगता है। तो दूसरी तरफ लोग सरकारी दफ्तर जाकर आधार में नाम और पता ठीक करवाते हैं। लेकिन इसके लिए पहले अपाइंटमेंट लेना जरूरी होता है। आज हम आपको ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने का तरीका बताएंगे, जिसमें आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। तो आइए जानते हैं कैसे बुक करें आधार कार्ड अपडेट के लिए अपाइंटमेंट...

ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले UIDIA की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।