20 साल का हुआ Google, गूगल के 5 ट्रिक्स कोई महारथी ही जानता होगा, आप खुद ही चेक कर लीजिए

Google आज यानि 27 सितंबर को अपना 20वां जन्मदिन मना रहा है, हालांकि गूगल 4 सितंबर को लांच हुआ था। गूगल के जन्मदिन के खास मौके पर हर साल कंपनी एक खास डूडल बनाती है और इस बार भी कंपनी ने एक वीडियो डूडल बनाया है जो वाकई शानदार है। आज के डूडल में एक गिफ्ट बॉक्स के ऊपर कई सारे बैलून लगे हुए हैं। वैसे आप में से अधिकतर लोग गूगल इस्तेमाल करते हैं लेकिन यदि हम आपसे पूछें कि आप गूगल के कितने ट्रिक्स के बारे में जानते हैं तो शायद आपका जबाव ना में हो। खैर चलिए गूगल के 20वें जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको गूगल के कुछ शानदार ट्रिक्स के बारे बताते हैं।

barrel roll
सबसे पहले अपने फोन या लैपयॉप में गूगल ओपन करें और फिर barrel roll टाइप करके सर्च करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन एक बार पूरी तरह से 360 डिग्री घूम जाएगी। यदि आप barrel roll के बाद 2 लिखकर सर्च करेंगे तो स्क्रीन दो बार घूमेगी।

tilt
जैसे ही आप गूगल में tilt लिखकर सर्च करेंगे तो आपको कई सारे रिजल्ट्स मिलेंगे। अब आपको पहले लिंक कर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करते ही आपके फोन की स्क्रीन थोड़ी टेढ़ी हो जाएगी।