टिप्स: फोन में गलती से डिलीट हो गए जरूरी नोटिफिकेशन? टेंशन न लें, ऐसे देखें पूरा रिकॉर्ड
Android Notification History:
क्या आपने गलती से एंड्रॉयड फोन पर जरूरी नोटिफिकेशन डिलीट कर दिया है? अब घबराने की जरूरत नहीं है। एंड्रॉयड फोन में एक ऐसा फीचर मिलता है जो आपको 24 घंटे तक डिलीट हुए अलर्ट्स दोबारा देखने की सुविधा देता है। जानिए इसे कैसे ऑन कर सकते हैं।

कई बार जल्दबाजी में हम अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन का पूरा नोटिफिकेशन पैनल साफ कर देते हैं। इस चक्कर में व्हाट्सएप के जरूरी मैसेज, बैंक के अलर्ट, रिमाइंडर या किसी ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी से जुड़े अहम अपडेट्स भी मिस हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। एंड्रॉयड फोन में एक ऐसा खास फीचर मौजूद है, जो आपकी इन परेशानियों को चुटकियों में सुलझा सकता है।

24 घंटे तक सुरक्षित रहते हैं आपके अलर्ट्स
एंड्रॉयड के नोटिफिकेशन हिस्ट्री (Notification History) फीचर की मदद से आप डिलीट किए गए नोटिफिकेशन्स को बड़ी आसानी से दोबारा देख सकते हैं। यह फीचर आपके फोन में एक बैकअप की तरह काम करता है। जब आप किसी अलर्ट को स्वाइप करके हटा देते हैं, तो वह तुरंत पूरी तरह गायब नहीं होता। सिस्टम उसे 24 घंटे तक इस हिस्ट्री सेक्शन में सेव रखता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद ये पुराने अलर्ट हमेशा के लिए डिलीट हो जाते हैं।

एक्टिवेट करने के बाद ही करेगा काम
यह फीचर आपके पुराने नोटिफिकेशन्स नहीं दिखाता है। इसे ऑन करने के बाद ही यह नए अलर्ट्स का रिकॉर्ड रखना शुरू करता है। इसलिए अगर आप इसे अभी एक्टिवेट करते हैं, तो कल के डिलीट हुए मैसेज आपको इसमें नहीं दिखेंगे। फीचर चालू करने के बाद आने वाले सभी अलर्ट यहां सेव होने लगेंगे।
- सैमसंग गैलेक्सी क्वांटम 7 फोन लॉन्च: 5000 एमएएच बैटरी, 50 एमपी कैमरा और एआई फीचर्स से लैस, जानें कीमत
- सैमसंग ने दिया बड़ा सरप्राइज: 15,000 रुपये कम की गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत, चेक करें नई प्राइस
- एआई पर बोले बिल गेट्स: दुनिया इसके लिए तैयार नहीं, बढ़ेगा साइबर अटैक का खतरा, एंट्री-लेवल नौकरियां होंगी कम
- आईफोन 18 प्रो की लॉन्च डेट का एलान: इस बार एपल के इवेंट में मिलेगा बड़ा सरप्राइज; भारत में ऐसे देखें लाइव