Tips: क्या आपका फोन भी एप्स का कूड़ाघर बन गया है? जानिए फोन के स्क्रीन को सुपर स्मार्ट बनाने के 5 धांसू तरीके

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 20 Jul 2026 10:55 AM IST
सार

क्या आपके Android फोन की होम स्क्रीन सिर्फ एप्स से भरी हुई है? कुछ आसान बदलाव करके इसे ज्यादा स्मार्ट, तेज और प्रोडक्टिव बनाया जा सकता है। जानिए Android फोन के Home Screen को बेहतर बनाने के 5 सबसे आसान तरीके।

विज्ञापन
android home screen customization tips widgets app shortcuts folders
ऐसे बनाएं अपने फोन स्क्रीन को यूजफुल - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

    अक्सर नया Android फोन खरीदने के बाद उसकी Home Screen पहले से इंस्टॉल एप्स से भरी रहती है। इनमें कई ऐसे ऐप्स भी होते हैं जिनका इस्तेमाल शायद ही कभी किया जाता हो। ऐसे में ज्यादातर लोग केवल गैर-जरूरी एप्स हटाकर अपनी पसंद के एप्स जोड़ देते हैं। लेकिन अगर सही तरीके से Home Screen को कस्टमाइज किया जाए, तो यही स्क्रीन आपके फोन का सबसे उपयोगी हिस्सा बन सकती है। अगर आप चाहते हैं कि रोजमर्रा के जरूरी काम कम समय में पूरे हों, तो इन 5 आसान तरीकों से Android फोन के Home Screen को ज्यादा स्मार्ट और प्रोडक्टिव बनाया जा सकता है।

    Widgets जोड़ें
    Widgets जोड़ें - फोटो : एआई जनरेटेड

    1. Widgets को करें एड

    Widgets होम स्क्री को सबसे ज्यादा उपयोगी बनाते हैं। इनके जरिए बिना एप खोले ही जरूरी जानकारी देखी जा सकती है और कई काम सीधे Home Screen से किए जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, आप गूगल सर्च, जीमेल, कैलेंडर, वेदर, वाटर ट्रैकर या नोट्स जैसे विजेट्स जोड़ सकते हैं।

    Widget जोड़ने का तरीका:

    Home Screen पर खाली जगह को कुछ सेकंड दबाकर रखें।

    Widgets या Add Widget विकल्प चुनें।

    पसंद का Widget चुनकर Home Screen पर ड्रैग करें।

    जरूरत के अनुसार उसका आकार और स्थान बदलें।

    यदि सेटअप मांगा जाए तो उसे पूरा करें।

    अगर किसी एप में Widget उपलब्ध नहीं है, तो Widgeet या iWidgets जैसे थर्ड-पार्टी एप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    एप शॉर्टकट से काम को बनाएं आसान
    एप शॉर्टकट से काम को बनाएं आसान - फोटो : AI

    2. App Shortcuts से सीधे करें जरूरी काम

    कई Android एप्स ऐसे Shortcuts देते हैं, जिनसे एप खोलने की बजाय सीधे किसी खास फीचर तक पहुंचा जा सकता है।

    उदाहरण के तौर पर—

    Chrome: न्यू टैब या इनकॉगनिटो टैब

    Gmail: कंपोज मेल

    Google Keep: टेक्स्ट, लिस्ट, फोटो या ऑडियो नोट

    Zoom: जॉइन मीटिंग

    WPS Office: स्कैनर या नया डॉक्यूमेंट

    इसके लिए App Drawer में एप को देर तक दबाएं। यदि Shortcut उपलब्ध होगा तो वह दिखाई देगा। उसे Home Screen पर ड्रैग करके जोड़ सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें