Google के अलावा इन 5 सर्च इंजन को भी कर सकते हैं ट्राई, मिलेंगे अच्छे रिजल्ट्स

नए साल की शुरुआत हो गई है। आप में से कई लोग कुछ नया और हटकर करने का संकल्प भी लिए होंगे। वैसे अभी तक आप इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करने के लिए गूगल यूज कर रहे हैं तो आइए इस नए साल में आपको गूगल के अलावा 5 अन्य सर्च इंजन के बारे में बताते हैं।

DuckDuckGo
DuckDuckGo गूगल के बाद सबसे तेजी से आगे बढ़ता सर्च इंजन है। यह सर्च इंजन यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखने का दावा करती है। यहां तक कि यह ना तो यूजर्स का डाटा स्टोर करती है और ना ही डाटा को मार्केटिंग के लिए सेल करती है। यह गूगल की तरह एक सर्च के लिए 400 अलग-अलग रिजल्ट्स देता है।

Bing
Bing के बारे में तो आपलोग जानते ही होंगे। इंटरनेट एक्सप्लोरर में यह डिफॉल्ट रूप से सर्च के लिए होता है। माइक्रोसॉफ्ट का यह सर्च इंजन गूगल के बाद दूसरे पायदान पर है। कई मामलों में यह गूगल को कड़ी टक्कर देता है।