इस वीक ये रहीं Tech World की बड़ी खबरें

26 मार्च से 1 अप्रैल 2017 तक का सप्ताह खत्म हो रहा है तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की बड़ी टेक्नोलॉजी खबरों पर। जैसे- कौन-कौन से मोबाइल लॉन्च हुए, कौन-सा सस्ता डाटा प्लान आया, कौन-सी नई टेक्नोलॉजी आई, कौन-सा मोबाइल आपके लिए है बेस्ट। अगली स्लाइड में देखें सुर्खियां।

सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8 प्लस लॉन्च
सैमसंग ने अपने 2 फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को लॉन्च किया। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 1440x2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 5.8 इंच का क्वॉडएचडी प्लस सुपर एमोलेड बिना बेजल वाली डिस्प्ले है, जबकि एस8 प्लस में 6.2 इंच की यही डिस्प्ले है। दोनों फोन में 12 मैगापिक्सल के दो रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835, होम बटन इनबिजिबल, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और सैमसंग का Bixby वर्चुअल असिस्टेंट है। दोनों फोन वाटर और डस्ट प्रुफ हैं और फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। एस8 में 3,000 और एस8 प्लस में 3,500 एमएएच की बैटरी है।

सैमसंग ने एस8 और एस8 प्लस के साथ गियर 360 का भी अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया। नया गियर 360, 4K रिजॉल्यूशन के साथ 360 डिग्री में वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। साथ ही आप इससे लाइव स्ट्रीमिंग भी कर सकते हैं।