इस वीक ये रहीं Tech World की बड़ी खबरें

20 मार्च से 26 मार्च 2017 तक का सप्ताह खत्म हो रहा है तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की बड़ी टेक्नोलॉजी खबरों पर। जैसे- कौन-कौन से मोबाइल लॉन्च हुए, कौन-सा सस्ता डाटा प्लान आया, कौन-सी नई टेक्नोलॉजी आई, कौन-सा मोबाइल आपके लिए है बेस्ट। अगली स्लाइड में देखें सुर्खियां।

जियो के टक्कर में डाटा प्लान
इस सप्ताह भी जियो के टक्कर में कई प्लान लॉन्च हुए, जिसमें BSNL का देश के सभी स्मार्टफोन यूजर को फ्री में 1 जीबी डाटा, टेलॉनॉर का 47 रुपये में 56 जीबी 4 जी डाटा, शाओमी रेडमी 4ए के साथ आइडिया का 1 जीबी रोज डाटा और वोडाफोन का फ्री में 24GB डाटा प्लान शामिल हैं।A

सैमसंग पे लॉन्च और शाओमी रेडमी 4ए की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री
पेटीएम के टक्कर ने सैमसंग ने सैमसंग पे को भारत में लॉन्च किया है, हालांकि फिलहाल यह गैलेक्सी नोट 5, सैमसंग गैलेक्सी एस7, सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज, सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज+, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) और सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) में सपोर्ट करेगा। चाईनीज कंपनी शाओमी के रेडमी 4ए की रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई है। कंपनी के दावे के मुताबिक 4 मिनट में 25 लाख फोन बिके हैं यानी करीब 1 सेकेंड में 1,500 फोन।