इस वीक ये रहीं Tech World की बड़ी खबरें

07 मई से 13 मई 2017 तक का सप्ताह खत्म हो रहा है तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की बड़ी टेक्नोलॉजी खबरों पर। जैसे- कौन-कौन से मोबाइल लॉन्च हुए, कौन-सी नई टेक्नोलॉजी आई, कौन-सा मोबाइल आपके लिए है बेस्ट। अगली स्लाइड में देखें सुर्खियां।

सैनसुई होराइजन-2
सैनसुई ने अपना नया स्मार्टफोन होराइजन 2 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो होराइजन-2 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले मौजूद है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटी 6737 प्रोसेसर लगा है। फोन 2जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगट पर काम करता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 2450 एमएएच की बैटरी लगी है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। होराइजन-2 में कंपनी ने पैनिक बटन भी दिया है, जिसका आप मुसिबत में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत महज 4,999 रुपये है।

कार्बन औरा 4जी
कार्बन ने अपना बजट स्मार्टफोन औरा 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर काम करता है। कार्बन औरा 4जी स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर लगा है। फोन 1जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कार्बन का ये स्मार्टफोन 4जी स्पोर्ट के साथ आता है। फोन में 2150 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत 5,290 रुपये है।