फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल : इन 5 स्मार्टफोन पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट

अगर आप स्मार्टफन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। फ्लिपकार्ट की बिग 10 सेल 14 मई से शुरू होने वाली है। इस सेल में कंपनी कई स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ऐप्पल, सैमसंग, शाओमी, मोटो, लेनोवो जैसे बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन पर छूट दे रही है। तो आइए आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं जिन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा।

लेनोवो जेड-2 प्लस
कीमत- 11,999 रुपये, डिस्काउंट- 6000 रुपये
डिस्प्ले- 5 इंच फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ
प्रोसेसर- 2.15 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 820
रैम- 4जीबी, 64 जीबी स्टोरेज
एंड्रॉयड- मार्शमैलो 6.0
कैमरा- 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल फ्रंट
बैटरी- 3500 एमएएच, क्विक चार्चिंग 3.0 के साथ
अन्य फीचर- 4जी वीओएलटीई

हुवावे पी9
कीमत- 29,999 रुपये, डिस्काउंट- 10,000 रुपये
डिस्प्ले- 5.2 इंच फुल एचडी
प्रोसेसर- 2.5 गीगाहर्ट्ज किरिन 955 क्वॉड-कोर
रैम- 3जीबी व 4जीब, 32जीबी व 64 जीबी स्टोरेज के साथ
कैमरा- 12 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट
बैटरी- 3,000 एमएएच
अन्य फीचर- फिंगरप्रिंग सेंसर, 4जी वीओएलटीई