Android फोन के ये हैं गुप्त फीचर्स, आपको शायद ही होगी इनकी जानकारी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 16 Jul 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Top hidden features of android smartphone you did't know
android phone features - फोटो : amar ujala

    आज के दौर में अधिकतर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। जाहिर है आप भी करते होंगे, लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि आप अपने स्मार्टफोन के बारे में कितना जानते है, तो आप शायद ही इसका सही जवाब दे पाएंगे। खैर चलिए आज हम आपको एंड्रॉयड फोन से जुड़े कुछ खास फीचर्स के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा।

    features
    features - फोटो : amar ujala

    बेकार के नोटिफिकेशन से मिलेगा छुटकारा

    आमतौर पर लोग बार-बार आने वाली नोटिफिकेशन से परेशान हो जाते हैं। जाहिर है कि आप भी परेशान होते होंगे। तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको आने वाली नोटिफिकेशन पर कुछ समय के लिए प्रेस करना होगा। अब आपको यहां ब्लॉक और म्यूट ऑप्शन दिखाई देंगे। इन दोनों फीचर्स के जरिए आप नोटफिकेशन को रोक सकते हैं। यदि आप नोटिफिकेशन को पूरी तरह से रोकना चाहते है, तो ब्लॉक विकल्प पर क्लिक करें। इसके अलावा आप म्यूट ऑप्शन पर क्लिक करके कुछ समय के लिए नोटफिकेशन को बंद कर सकते हैं।

    features
    features - फोटो : amar ujala

    दोस्तों से चैट को ऐसे बचाएं

    कई बार ऐसा होता है कि ना चाहते हुए भी अपने फोन को किसी दूसरे के हाथ में देना पड़ता है। ऐसे में हमें इस बात का डर बना रहता है कि कहीं हमारे निजी मैसेज या चैट ना पढ़े जाएं। यदि आपको भी इस बात का डर है तो आप बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप फोन में एक सेटिंग्स करके अपने ऐप को प्राइवेट कर सकते हैं। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं और सिक्योरिटी एंड लोकेशन के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद Sceen pinning पर क्लिक करें और उसे ऑन करें। इसके बाद आप किसी भी ऐप को पिन कर सकते हैं। ऐसे में जिसके हाथ में आपका फोन होगा वह सिर्फ उसी ऐप को स्क्रीन पर देख सकेगा जिसे आपने पिन किया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें