स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ हो गई है कम, तो ये टिप्स आएंगे आपके काम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 28 Jul 2020 04:44 PM IST
tips to increase mobile battery life in hindi all you need to know
smartphone battery tips - फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन एक ऐसा डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल कोरोना काल में सबसे ज्यादा हुआ है। लोगों ने इस डिवाइस का उपयोग घर से काम करने से लेकर मनोरंजन तक के लिए किया है। यही वजह है कि सबसे ज्यादा दबाव स्मार्टफोन की बैटरी पर पड़ा है और इससे बैटरी लाइफ भी कम हुई है। इसलिए आज हम आपको यहां कुछ ऐसे चार्जिंग टिप्स देने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने डिवाइस की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकेंगे। आइए जानते हैं...

    mobile charger
    mobile charger - फोटो : social media

    ऑरिजिनल चार्जर से फोन करें चार्ज

    हमेशा अपने स्मार्टफोन को उसके साथ आने वाले चार्जर से ही चार्ज करें। अगर आप किसी और चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके फोन की बैटरी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही फोन की बैटरी की खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

    mobile cover
    mobile cover - फोटो : social media

    फोन चार्ज करने से पहले कवर निकाल दें

    चार्जिंग करने से पहले अपने फोन का कवर निकाल दें। कई बार कवर होने के कारण चार्जर की पिन सही प्रकार से नहीं लग पाती है। इसके अलावा चार्जिंग से फोन गर्म भी हो जाता है, इसलिए कवर ना होना बेहतर रहता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें