काम की बात: घर बैठे ऑनलाइन पासपोर्ट करवाएं रिन्यू, जान लें पूरा प्रोसेस

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Mon, 08 Nov 2021 12:44 PM IST
Tip of the day How to renew passport online in India know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    विदेश आने-जाने वाले लोगों के लिए पासपोर्ट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। भारत से बाहर जाने या जाने की इच्छा रखने वाले सभी भारतीय नागरिकों को एक वैध पासपोर्ट की जरूरत होती है। इसके बिना किसी दूसरे देश की यात्रा करना अवैध माना जाता है। बिना पासपोर्ट के दूसरे देश में पकड़े जाने पर वहां के कानून के हिसाब से सजा मिल सकती है, यानी कुल मिलाकर विदेशों में पासपोर्ट आपकी पहचान होती है कि आप किस देश के हैं। वैसे लोग कई वजहों से पासपोर्ट बनवाते हैं। कई लोग ऑफिस के काम से विदेश जाते हैं तो कई घूमने के लिए भी जाते हैं। इसके लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। हालांकि जिस तरह से क्रेडिट-डेबिट कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस आदि की एक वैलिडिटी होती है, ठीक उसी तरह पासपोर्ट की भी वैलिडिटी होती है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है कि आपके पासपोर्ट की वैलिडिटी कब खत्म होने वाली है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अगर आपके पासपोर्ट की वैलिडिटी खत्म होने वाली है या खत्म हो चुकी है तो उसे रिन्यू भी करवा सकते हैं। इसका तरीका बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो आपको पासपोर्ट सेवा के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा और अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट/रिन्यू ऑफ पासपोर्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अल्टरनेटिव वन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा। पासपोर्ट रिन्यू के लिए अगर आप चाहें तो एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके भर सकते हैं और उसे वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आप ऑनलाइन भी पासपोर्ट रिन्यू के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए fill the application form online पर क्लिक करना होगा और फिर सभी जरूरी जानकारियां भरने के बाद सबमिट करना होगा। फिर पेमेंट के लिए Pay and Schedule Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आप तारीख और समय के हिसाब से पासपोर्ट ऑफिस में अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें