काम की बात: खुद का क्यूआर कोड कैसे बनाएं? दुकानदारों के लिए यह जानना जरूरी

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Mon, 08 Nov 2021 02:38 PM IST
Tip of the day how to make own qr code know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    सरकार लगातार डिजिटल भुगतान पर जोर दे रही है। कैशलेस लेनदेन को प्रोत्साहित किया जा रहा है और डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको कहीं भी कैश लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए और आप आराम से कहीं भी किसी को भी झट से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आजकल तो लोग क्यूआर कोड के इस्तेमाल से आसानी से पैसे भेज देते हैं। क्यूआर कोड अक्सर छोटी-बड़ी दुकानों में देखने को मिल जाते हैं। इससे पेमेंट करना सुरक्षित भी माना जाता है। कुछ साल पहले तक क्यूआर कोड के बारे में बहुत कम ही लोगों को जानकारी होती थी, लेकिन अब ऑनलाइन पेमेंट के लिए इसका इस्तेमाल ही लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अगर आप दुकानदार हैं तो चाहें तो खुद का भी क्यूआर कोड बना सकते हैं।आइए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    सबसे पहले तो आप ये जान लीजिए कि क्यूआर कोड आखिर होता क्या है और यह कैसे काम करता है? दरअसल, इसका फुल फॉर्म होता है क्विक रिस्पांस कोड। किसी खास तरह की जानकारी को सांकेतिक शब्दों में बदलने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    अगर आप दुकानदार हैं तो क्यूआर कोड जनरेट करने के लिए सबसे पहले तो आपके पास एक बैंक अकाउंट होना चाहिए। अगर है तो उसे भीम एप से लिंक कर लें और अपना यूनिक भारत क्यूआर कोड आसानी से जेनरेट कर लें। इसके बाद उसे प्रिंट करके दुकान की दीवार पर या किसी भी जगह पर चिपका दें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें