दुनिया का इकलौता पेड़ जो इंसानों की तरह करता है Tweet, देता है पल-पल की जानकारी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 29 Jul 2019 07:51 AM IST
The Tree From Harvard Forest That Is Live Tweeting about Climate Change
Tree That Is Live Tweeting - फोटो : TWITTER/awitnesstree

    वैसे तो पेड़ इंसानों की तरह शिकायत नहीं करते हैं कि आज मौसम खराब है या अधिक गर्मी लग रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि पेड़ों को भी गर्मी लगती है और उन्हें भी सांस लेने में परेशानी होती है। मैसाचुसेट्स के पीटरसम के हॉवर्ड जंगल में एक ऐसा पेड़ है जो अपनी जिन्दगी के बारे में लोगों को बताता है। यह पेड़ मौसम के बारे में पल-पल की जानकारी ट्वीट करके देता है। आइए जानते हैं इस पेड़ के बारे में...

    Tree That Is Live Tweeting
    Tree That Is Live Tweeting - फोटो : TWITTER/awitnesstree

    यह पेड़ मैसाचुसेट्स के पीटरसम के हॉवर्ड जंगल में है और इसका नाम लाल ओक है। यह पेड़ गर्म हवाओं और मौसम के बारे में ट्वीट करके जानकारी देता है। इस पेड़ का ट्विटर अकाउंट भी हो जिसका हैंडल @awitnesstree है।

    Tree That Is Live Tweeting
    Tree That Is Live Tweeting - फोटो : TWITTER/awitnesstree

    इस पेड़ ने 22 जुलाई को ट्वीट किया, 'कल बहुत गर्मी थी। कल का तापमान 27 ℃ था। मेरे ख्याल से यह इस साल का 24वां सबसे गर्म दिन था।' यह पेड़ 17 जुलाई 2019 से ट्वीट कर कर हा है। इस पेड़ ने खुद को इंटरनेट पर सबसे पुराने जीवित जीवों में से एक के रूप में पेश किया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें