आईपॉड शफल और आईपॉड नैनो हुए बंद, पढ़ें इस सप्ताह की टेक्नोलॉजी की खबरें

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 Jul 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
Technology news this week from 23 july to 30 july 2017
iPod Nano

    एप्पल ने आईपॉड शफल और आईपॉड नैनो को किया बंद

    एप्पल ने आईपॉड शफल और आईपॉड नैनो को बंद करने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी एप्पल स्टोर से इन दोनों डिवाइस को हटा रही है। एप्पल ने आईपॉड शफल को 2005 में लॉन्च किया था। इसमें स्क्रीन नहीं दी गई है और इसकी कीमत 3,700 रुपये है। वहीं आईपॉड टच को ज्यादा स्टोरेज में पेश किया गया है। अब आईपॉड टच में 32 जीबी और 128GB की स्टोरेज मिलेंगे।

    Micromax Selfie 2
    Micromax Selfie 2

    माइक्रोमैक्स ला रही है Selfie 2, 8MP का होगा फ्रंट कैमरा

    माइक्रोमैक्स जल्द ही बाजार में नया स्मार्टफोन सेल्फी 2 को पेश करने वाली है। इस फोन की खासियत में इसमें फ्लैश लाइट के साथ दिया जाने वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में एंड्रॉयड नूगट, 1.3GHz का मीडियाटेक का MT6737 क्वॉडकोर प्रोसेसर, 3GB रैम, 32 जीबी स्टोरेज, रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल, 3000mAh की बैटरी है।

    Whatsapp
    Whatsapp

    व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक कंटेंट को मॉनिटर नहीं करेगी सरकार

    सरकार ने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर शेयर होने वाले आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर अपनी मजबूरी जाहिर करते हुए कहा है व्हाट्सऐप पर रोज शेयर होने वाले कंटेंट पर नजर रखना और उनकी जांच करना बेहद मुश्किल है। उसकी निगरानी नहीं की जा सकती है, लेकिन कोई सबूत के साथ शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें