सोते समय निगल गया AirPods, शौच के दौरान चालू हालत में निकला बाहर, देखें वीडियो

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि उसके प्रोडक्ट्स काफी मजबूत और टिकाऊ होते हैं। एपल ने अपने एयरपॉड्स की लॉन्चिंग के दौरान कहा था कि ये वाटरप्रूफ हैं और एक घटना में यह साबित भी हो गया है कि एपल के एयरपॉड्स वाकई वाटरप्रूफ हैं।

भले ही यकीन करना मुश्किल है लेकिन सच यही है कि एक शख्स एपल का एयरपॉड निगल गया था लेकिन जब सुबह उसके पेट से वह निकला तो वह सही सलामत है और काम भी कर रहा है। यह घटना ताइवान की है जहां के एक युवक का दावा है कि वह रात को एयरपॉड में गाना सुन रहा था लेकिन सोते समय उसे निकालना भूल गया।

सुबह उठा तो एक एयरपॉड नहीं मिला। उसने उसे हर जगह ढूंढ़ा लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसे हैरानी तब हुई जब उसे पता चला कि उसके पेट से ही आवाज आ रही है और एक एयरपॉड उसके पेट में ही है। युवक का नाम बेन सू है। बेन ने आईफोन ट्रैकिंग फीचर का इस्तेमाल कर एयरपॉड का पता लगाया।