स्मार्टफोन पर 1 जुलाई से पहले मिलने वाला है बंपर डिस्काउंट

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 May 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
Smartphone may cheaper before GST
Mobile

    अगर आपको भी फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर लगी सेल में मोबाइल फोन ना खरीद पाने का मलाल है तो आपके लिए बड़ी खबर है। बंपर डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन खरीदने का आपको एक और मौका मिलने वाला है।

    जीएसटी
    जीएसटी

    दरअसल 1 जुलाई से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने वाला है जिसके बाद स्मार्टफोन की कीमतों में 10 फीसदी तक की वृद्दि हो सकती है। पिछले सप्ताह ही जीएसटी काउंसिल ने सेलुलर नेटवर्क्स के लिए फोन और उनकी मैन्युफैक्चरिंग के लिए पार्ट्स पर 12 पर्सेंट का रेट तय किया था, इससे अधिकतर फोन मौजूदा प्राइसेज से 4-5 पर्सेंट महंगे हो जाएंगे।

    Redmi Mobile
    Redmi Mobile

    ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि 1 जुलाई से स्मार्टफोन और उनके पार्ट्स महंगे होंगे जिसके मद्देनजर ब्रांडेड मोबाइल को भारी छूट के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचा जा सकता है। क्योंकि अभी GST को लेकर अनिश्चितता बनी है इसलिए डिस्ट्रीब्यूटर्स स्टॉक को रिटेलर्स के पास भेज रहे हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें