आपके Whatsapp पर आया यह वीडियो, तो हो जाए सावधान, नहीं तो हैक होगी निजी जानकारी

सभी लोग आज के समय में मैसेजिंग के साथ फोटो और वीडियो शेयरिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही इस प्लेटफॉर्म के जरिए जरिए वीडियो और वॉयस कॉल की जा सकती है। लेकिन कुछ दिनों पहले ही इस्रायल की जासूसी कंपनी एनएसओ (NSO) ने पेगासस के जरिए भारतीय पत्रकारों का व्हाट्सएप हैक किया था। वहीं, दूसरी तरफ हाल ही एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे जानकारी मिली है कि हैकर्स पेगासस जैसे स्पाईवेयर के जरिए एमपी 4 वीडियो भेजकर लोगों के व्हाट्सएप हैक कर रहे हैं।

वीडियो के जरिए डाटा करते है हैक
दरअसल, हैकर्स लोगों को अपना निशाना बनाने के लिए उनके व्हाट्सएप पर अग्यात नंबर से मैलवेयर (वायरल) वाली एमपी4 वीडियो (MP4 Videos) फाइल भेजते हैं। इस तरह की वीडियोज को डाउनलोड करने से यूजर्स का निजी डाटा हैक हो जाता है। वहीं, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी) को इस खतरे की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत इस वायरस को 'High Severity' की कैटेगरी में डाल दिया था।

वीडियो के जरिए हैक हो सकती है जानकारी
इस्रायल की जासूसी कंपनी एनएसओ ने पेगासस स्पाइवेयर के जरिए लाखों व्हाट्सएप यूजर्स की जानकारी हैक की थी। इस मामले पर फेसबुक ने कहा था कि बफर ऑवरफ्लो होने की वजह से व्हाट्सएप को एमपी 4 फॉर्मेट वाले वीडियो से डाटा चोरी किया जा सकता है। वहीं, सीईआरटी को भी पेगासस अटैक के समय वीडियो से हैकिंग की जानकारी मिली थी।
- बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा 420 जीबी डाटा, ऐसे उठाएं फायदा
- जियो गीगा फाइबर को इंटरनेट की स्पीड के मामले में मिली पटखनी, जानें कौन है सबसे आगे
- रिपोर्ट से हुआ खुलासा, परिवार और रिश्तों को लेकर सबसे ज्यादा किए गए ट्वीट
- Vivo U20 दमदार प्रोसेसर के साथ इस दिन लेगा एंट्री, मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप का सपोर्ट