रिलायंस जियो फ्री में दे रहा है 25GB डाटा, इन यूजर्स को होगा फायदा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Sep 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Offers Up to 25GB extra Data with Intex 4G Smartphone
Jio

    अगर आप भी रिलायंस जियो का सिम लेने और नया मोबाइल खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि आपको फ्री में 25 जीबी हाइस्पीड डाटा मिलेगा। हालांकि इस फ्री डाटा के लिए कुछ शर्तें भी हैं तो आइए जानते हैं जियो के इस ऑफर के बारे में विस्तार से।

    ये भी पढ़ेंः 30 रुपये से कम कीमत वाले 10 डाटा प्लान, मिलेंगे अनलिमिटेड फायदे

    Jio-Intex
    Jio-Intex

    दरअसल रिलायंस जियो और घरेलू मोबाइल फोन निर्माता इंटेक्स ने पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस पार्टनरशिप के तहत इंटेक्स के 4जी मोबाइल और जियो प्राइम यूजर्स को अधिकतम 25 जीबी तक एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।

    Reliance Jio
    Reliance Jio

    इसके लिए 309 रुपये या इसके ज्यादा का रिचार्ज कराना होगा। 309 या इससे अधिक के रिचार्ज पर हर बार 5 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। यानी हर बार 56+5= 61 जीबी डाटा मिलेगा। यह ऑफर अधिकतम 5 रिचार्ज तक ही मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें