क्या सच में 12वीं पास छात्रों को मोदी सरकार दे रही है 7,000 रुपये?

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 22 Jan 2019 02:54 PM IST
Reality check of SSC HSC YOJNA viral message modi government giving Rs 7,000 to each student
SSC-HSC-yojana

    व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया आजकल किसी भी बात को बहुत ही कम समय में पूरी दुनिया में पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम हो गया है। आए दिन व्हाट्सऐप पर तमाम तरह के मैसेज, फोटो और वीडियो आते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार 12वीं पास छात्रों को 7,000 रुपये दे रही है और इसके लिए फॉर्म भी भरा जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

    SSC-HSC-yojana
    SSC-HSC-yojana

    मैसेज में क्या लिखा है।

    Senioe Secondary Certificate-Higher Secondary Certificate योजना - Get Free 7000 cheque

    अगर आप 10-12 पास है तो जल्दी लाभ लीजिये ।

    12 पास सभी विद्यार्थी को Modi Goverment मुक्त में दे रहे है 7000 रुपये

    10 पास सभी विद्यार्थी को Modi Goverment मुक्त में दे रहे है 5000 रुपये

    क्या आपने 40�E0��े ज्यादा स्कोर किया है?

    अगर हाँ तो आपभी ले सकते है SSC-HSC योजना का लाभ।

    जल्दी ही लिंक ओपन करे

    👉http://sarkaari-yojana-gov.in/SSC-HSC-yojana

    SSC-HSC-yojana
    SSC-HSC-yojana

    सबसे पहले आपको बता दें कि इसमें सीनियर की स्पेलिंग गलत लिखी गई है और इसके साथ दिए जा रहे लिंक पर क्लिक पर एक वेबसाइट खुल रही है जो सुरक्षित नहीं है, इंटरनेट की भाषा में कहें तो यह सिक्योर नहीं है यानि इस वेबसाइट पर कोई भी जानकारी देना खतरे से खाली नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें