PUBG: 45 दिन तक लगातार पबजी खेलने से 20 साल के युवक की मौत !

kapil sharma
टेक डेस्क, अमर उजालाkapil sharma
Tue, 26 Mar 2019 05:32 PM IST
PUBG news telangana boy Died after playing the PUBG Mobile for over a month
pubg

    भारत में पबजी को लेकर पूरी दुनिया के मुकाबले सबसे ज्यादा विरोध हो रहा है लेकिन बावजूद इसके पबजी खेलने वालों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। गुजरात में मनाही के बावजूद पबजी खेलने के आरोप में 16 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है, वहीं अब खबर है कि तेलंगाना में 45 दिन तक लगातर पबजी खेलने से एक 20 साल के युवक की मौत हो गई है।

    pubg
    pubg - फोटो : Polygon

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक तेलंगाना के जगतियाल शहर का रहने वाला एक स्कूली छात्र था और उसकी उम्र महज 20 साल थी। वह 45 दिनों से लगातार पबजी खेल रहा था। लगातार पबजी खेलने के कारण उसकेी गर्दन में भयंकर दर्द हुआ जिसके पास उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    pubg
    pubg

    डॉक्टर्स की मानें तो लगातार गेम खेलने के कारण उसकी गर्दन की नसें खराब हो गईं थीं, वहीं एक अन्य रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि छात्र की मौत पबजी खेलने से नहीं बल्कि एक बीमारी की वजह से हुई थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें