Paytm पर 10,000 रुपये कैशबैक के साथ खरीदें स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 24 Jun 2017 11:14 AM IST
Paytm sale, Buy smartphone with upto Rs 10000 cashback
Paytm Sale

    प्री-जीएसटी सेल के बाद पेटीएम अब स्मार्टफोन सेल लेकर आया है। इस सेल में कई स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। इस सेल में आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, आईफोन एसई, गूगल पिक्सल, ओप्पो एफ3, वीवो वी5एस और एचटी डिजायर 10 प्रो को बंपर डिस्काउंट के साथ बेचा रहा है। सेल 25 जून तक चलने वाली है। तो आइए डालते हैं इस सेल पर एक नजर।

    Apple iPhone 7 Plus
    Apple iPhone 7 Plus

    आईफोन 7 प्लस के 128 जीबी जेट ब्लैक और मैट ब्लैक वेरियंट पर 9,999 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। फोन की कीमत वेबसाइट पर 91,999 रुपये है। अगर आप खरीदते समय प्रोमो कोड 'A10K' अप्लाई करते हैं तो आपको 9,999 रुपये का कैशबैक मिलेगा। हालांकि खरीदते समय आपकको 91,999 रुपये देने होंगे।

    Apple iPhone 7
    Apple iPhone 7

    iPhone 7 256GB सिल्वर- कैशबैक के बाद 70,393 रुपये में मिलेगा, हालांकि फोन 75,194 रुपये में खरीदना होगा।

    iPhone 7 256GB ब्लैक- 62,198 रुपये में खरीदने पर 5 हजार रुपये का कैशबैक।

    iPhone 7 2056GB गोल्ड- 60,189 रुपये में खरीदने पर 5 हजार रुपये का कैशबैक।

    iPhone 7 256GB रोज गोल्ड- 61,099 रुपये में खरीदने पर 5 हजार रुपये का कैशबैक।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें